गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Journalist Kailash budhwar died in London
Written By
Last Modified: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (23:57 IST)

भारतीय मूल के प्रख्यात पत्रकार कैलाश बुधवार का निधन

भारतीय मूल के प्रख्यात पत्रकार कैलाश बुधवार का निधन - Journalist Kailash budhwar died in London
लंदन। भारतीय मूल के प्रख्यात पत्रकार एवं बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की हिंदी सेवा के पूर्व प्रमुख कैलाश बुधवार का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां निधन हो गया। वे 88 साल के थे।

बुधवार ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में मीडिया सलाहकार के रूप में भी काम किया था और वे रेडियो एवं टेलीविजन पर नियमित टिप्पणीकार थे। उन्होंने आकाशवाणी एवं नेशनल रेडियो नेटवर्क ऑफ इंडिया में भी काम किया था।

आईजेए यूके ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा, हंसमुख और खुशमिजाज इंसान, ज्ञान पुंज बुधवार इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजेए) यूके के बहुत ही चर्चित और वरिष्ठ सदस्यों में से एक थे।बुधवार की सेहत ठीक नहीं थी और वे पिछले कुछ सप्ताह से अस्तपाल में थे। उन्होंने जब अंतिम सांस ली, तब उनके परिवार के सदस्य उनके साथ थे।(भाषा)
ये भी पढ़ें
Weather update : उत्तर बंगाल में आई बाढ़, हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी