बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Japanese princes Mako left Royal family for love
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (12:28 IST)

जापानी राजकुमारी माको का बड़ा फैसला, शादी के लिए छोड़ा राज परिवार

जापानी राजकुमारी माको का बड़ा फैसला, शादी के लिए छोड़ा राज परिवार - Japanese princes Mako left Royal family for love
जापान की राजकुमारी माको ने मंगलवार को अपने बॉयफ्रेंड केई कोमुरो से शादी कर ली। केई जापानी राजवंश से बाहर एक सामान्य नागरिक हैं। हालांकि माको के लिए यह फैसला आसान नहीं था। उन्हें शादी के लिए राजवंश से बाहर होना पड़ा।
 
राजवंश की परंपरा के अनुसार, शादी के बाद राजकुमारी माको की शाही पदवी भी खत्म हो गई। राजवंश से बाहर विवाह करने पर राजकुमार या राजकुमारी को लगभग साढ़े सात करोड़ रुपए का हर्जाना भी दिया जाता है। माको ने इस हर्जाने को लेने से इनकार कर दिया है।
 
माको (30) सम्राट नारुहितो की भतीजी हैं। वह और कोमुरो टोक्यो की ‘इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी’ में साथ पढ़ते थे। उन्होंने सितंबर 2017 में विवाह की घोषणा की थी, लेकिन उसके दो महीने बाद कोमुरो की मां से जुड़ा एक वित्तीय विवाद सामने आने के कारण शादी को टाल दिया गया था। 30 वर्षीय कोमुरो 2018 में कानून की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क गई थीं और पिछले महीने ही जापान लौटीं।
 
जापान के शाही नियमों के अनुसार आम नागरिक से विवाह के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं, उन्होंने अपने पति का उपनाम अपना लिया है। कानून के तहत विवाहित जोड़े का एक उपनाम का इस्तेमाल करना जरूरी है।

कोमुरो अमेरिका में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। वह स्कीईंग, वायलिन बजाने और कुकिंग के शौकीन हैं। समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह बतौर 'प्रिंस ऑफ द सी' काम करते हैं।
 
ये भी पढ़ें
समीर-नवाब विवाद में आया 'दाढ़ीवाला', मलिक का बड़ा आरोप- क्रूज पर था अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया