सोमवार, 13 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Indian origin man in Britain sentenced to life imprisonment for killing his mother
Last Modified: लंदन , शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (18:41 IST)

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को उम्रकैद, नशे में अपनी ही मां की कर दी थी हत्‍या

Indian-origin man in Britain sentenced to life imprisonment for killing his mother
Britain crime News : इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित घर में अपनी मां की हत्या करने वाले 39 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत के फैसले में कहा गया कि दोषी को पहले कम से कम 15 साल जेल में बिताने होंगे और इसके बाद ही उसे पैरोल दिए जाने पर विचार किया जाएगा। दोषी सुरजीत सिंह ने अपनी 76 वर्षीय मां मोहिंदर कौर की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया था। पिछले वर्ष सितंबर में कई बार वार किए जाने से लगी चोट के कारण कौर की मौत हो गई थी।
 
बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में शुक्रवार को सिंह को उस दौरान सजा सुनाई गई, जब यह बात सामने आई कि टेलीविजन के रिमोट को लेकर हुए विवाद के कारण नशे में धुत सिंह ने अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया था। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के जांच निरीक्षक निक बार्न्स ने कहा, इस मूर्खतापूर्ण हत्या ने एक परिवार को तोड़ दिया है और हमारी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।
सिंह ने कहा कि जब उसकी मां ने उसे नशे में होने के लिए डांटा तो वह अपना संतलुन खो बैठा था। वह बर्मिंघम के सोहो इलाके में स्थित घर में अपनी विधवा मां की देखभाल करता था। सिंह ने हिरासत के दौरान पुलिस से कहा, मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। मैं बस अपना संतुलन खो बैठा था।
पुलिस ने कहा, कई बार वार किए जाने से मोहिंदर कौर की मौत हुई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि किसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था और उसने किस मकसद से इसे अंजाम दिया। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Gaza सिटी पर Israeli army का कहर, ताजा हमले में 12 बच्चों समेत कम से कम 32 लोगों की मौत