1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. indian officer nishanth uirthanathan dies on mt celestial at duqm port oman

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

Nishanth Uirthanathan
ओमान के डुक्म (Duqm) बंदरगाह पर खड़े एक जहाज में सवार भारतीय नागरिक की मेडिकल जटिलताओं के कारण मौत हो गई। घटना की जानकारी ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने  को दी। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया कि मृतक की पहचान निशांत उइर्थनाथन (Nishanth Uirthanathan) के रूप में हुई है। वह एमटी सेलेस्टियल (MT Celestial) नामक जहाज पर सवार थे।
दूतावास के अनुसार, निशांत उइर्थनाथन की मृत्यु स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण हुई।  फिलहाल उनका पार्थिव शरीर डुक्म बंदरगाह पर खड़े जहाज में ही रखा गया है। भारतीय मिशन स्थानीय अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क में है तथा आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, दूतावास की ओर से अभी मृत्यु के कारणों और अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...