शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. howdy modi 10 points of pm modi speech in houston
Written By
Last Updated : सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (11:56 IST)

HOWDY MODI : ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में PM मोदी के भाषण की 10 खास बातें

HOWDY MODI : ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में PM मोदी के भाषण की 10 खास बातें - howdy modi 10 points of pm modi speech in houston
ह्यूस्टन। रविवार को ह्यूस्टन (Houston) के NRG स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Naredra Modi) का मेगा शो हुआ। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। पीएम मोदी को सुनने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की 10 खास बातें-

1. आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग : पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ 'निर्णायक जंग' शुरू करने का आव्हान किया और अमेरिका तथा मुंबई के आतंकवादी हमलों का संदर्भ देते हुए कहा कि आपको 9/11 और 26/11 आतंकवादी हमलों के साजिशकर्ता कहां मिलेंगे। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने के लिए अमेरिका और इजरायल की जमकर तारीफ की।

2. अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा :  मोदी ने अपने भाषण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की। मोदी ने कहा कि भारत में हम राष्ट्रपति ट्रंप से बहुत अच्छी तरह से जुड़े हैं। मोदी ने कहा कि ‘ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अरबों लोग ट्रंप के शब्द-शब्द को फॉलो करते हैं। पीएम मोदी ने 'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा भी दोहराया।

3. कश्मीर से हटाया अनुच्छेद  370 : पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा एक भी भारतीय विकास से दूर रहे ये भी भारत को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि 70 साल से चले आ रहे भारत के एक कानून अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया गया है। अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इसका फायदा आतंकवादी और अलगाववादी उठा रहे थे।
4. टैक्स व्यवस्था को किया आसान : टैक्स व्यवस्था को आसान करके सरकार ने लोगों की कठिनाई को दूर करने का प्रयास किया है। जीएसटी लेकर आए। हमने देश की लगभग 3.5 लाख फर्जी कंपनियों की पहचान करके उनका समाप्त किया गया है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति देकर अर्थव्यवस्था पटरी पर लाए। उज्जवला योजना के तहत देश की बड़ी आबादी को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है।
 
5. 5 ट्रिलियन इकोनॉमी : सरकार की आर्थिक पहल के संदर्भ में मोदी ने कहा कि भारत ने 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की तैयारी और काम शुरू कर दिया है। हम आधारभूत ढांचा, निवेश और निर्यात को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
6. न्यू इंडिया का संकल्प : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सबसे बड़ा मंत्र है- सबका साथ-सबका विकास, भारत की सबसे बड़ी नीति है- जनभागीदारी, भारत का सबसे प्रचलित नारा है- संकल्प से सिद्धि और भारत का सबसे बड़ा संकल्प है- न्यू इंडिया।

7. 10 हजार सर्विस हुई ऑनलाइन : पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में राज्य और केंद्र सरकार की 10,000 सर्विस ऑनलाइन उपलब्ध हैं। एक दिन में करीब 50 लाख लोगों ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरा है। जो टैक्स रिफंड 1-2 महीने में आता था, वह अब चुटकियों में आ जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा पहले 2-3 महीने में पासपोर्ट बनता था अब यह एक हफ्ते में घर पर आ जाता है।
 
8. भाषाएं, वेषभूषाएं बनाती हैं अद्‍भुत : पीएम मोदी ने कहा कि सदियों से हमारे देश सैकड़ों भाषाओं, सैकड़ों बोलियां, सहअस्तित्व की भावना के साथ आगे बढ़ रहा हैं। पीएम ने कहा कि भारत की अलग अलग भाषाएं और उदार एवं लोकतांत्रिक समाज हमारी पहचान है। अलग अलग भाषा, अलग अलग पंथ, पूजा पद्धति, वेषभूषा इस धरती को अद्भुत बनाए हुए है।

9. चुनी गईं सबसे ज्यादा महिलाएं : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में 61 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया, सबसे ज़्यादा महिलाएं सांसद चुनी गईं। भारत में दशकों बाद पहली बार कोई सरकार कार्यकाल पूरा करने के बाद पहले से ज़्यादा बड़ा जनादेश हासिल कर पाई, यह देशवासियों की वजह से संभव हो पाया।

10. सबसे कम कीमत पर भारत में डेटा : प्रधानमंत्री ने कहा कि 5 साल में 37 करोड़ बैंक एकाउंट खुलवाए, भारत आज 'न्यू इंडिया' का सपना पूरा कर रहा है। 5 साल में हमने जितना विकास किया, वह अकल्पनीय है। डेटा आज के दौर का नया सोना है, दुनिया में सबसे कम कीमत पर डेटा भारत में ही उपलब्ध है।