गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hilary Quinton, Donald Trump, Orlando, president,
Written By
Last Modified: सोमवार, 13 जून 2016 (15:33 IST)

गोलीबारी के बाद हिलेरी और ट्रम्प का प्रचार अभियान स्थगित

गोलीबारी के बाद हिलेरी और ट्रम्प का प्रचार अभियान स्थगित - Hilary Quinton, Donald Trump, Orlando, president,
वॉशिंगटन। अमेरिका के ओरलैंडो के एक गे क्लब में गोलीबारी की जघन्य घटना के बाद रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के 2 सबसे प्रबल दावेदारों डोनाल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन ने अपने-अपने प्रचार अभियान स्थगित कर दिए और इस घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की।
हिलेरी की प्रचार अभियान टीम ने कहा कि ओरलैंडो में दुखद हमले की वजह से 15 जून को राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ होने वाले हिलेरी के प्रचार अभियान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। 
 
यह कार्यक्रम विस्कॉनसिन में होना था जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी की उम्मीदवारी लगभग तय होने के बाद ओबामा और हिलेरी पहली बार एक मंच पर नजर आने वाले थे।
 
गोलीबारी की घटना के बाद पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी ने बंदूक नियंत्रण की जरूरत पर जोर दिया और एलजीबीटी समुदाय के लोगों से संपर्क किया।
 
हिलेरी ने कहा कि एलजीबीटी समुदाय, आप लोग यह जानिए कि इस देश में लाखों लोग आपके साथी हैं। मैं भी उनमें से एक हूं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए संभावित उम्मीदवार ट्रम्प ने भी अपना एक बड़ा प्रचार अभियान स्थगित कर दिया, जो रविवार को न्यू हैम्पशायर में होने वाला था।
 
ट्रम्प की प्रचार टीम ने कहा कि ओरलैंड में हुई भयावह त्रासदी के कारण ट्रम्प ने रविवार को न्यू हैम्पशायर के पोर्ट्समाउथ में होने वाली रैली को स्थगित कर दिया है। हम निकट भविष्य में इसे करेंगे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
लॉस एंजिल्स में हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार