मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. heavy snowfall in Afghanistan
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (00:45 IST)

भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत

भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत - heavy snowfall in Afghanistan
काबुल। अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन की वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और इनमें से 50 लोग एक ही गांव के हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।
अधिकारियों ने आज बताया हिमस्खलन तीन दिन की भारी बर्फबारी की वजह से हुआ है और इसकी वजह से मुख्य रूप से मध्य और पूर्वोत्तर प्रांतों में सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए हैं और सड़कें अवरुद्ध हो गई है। 
 
सड़कें अवरुद्ध होने की वजह से बचाव दल को हिमस्खलन का शिकार हुए गांवों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। प्राकृतिक आपदा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद उमर मोहम्मदी ने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें दूरदराज के नूरिस्तान प्रांत में हुई है जहां एक ही गांव में 50 लोगों की मौत हो गई।
 
प्रवक्ता ने बताया, हिमस्खलन की वजह से बार्गमटल जिले का दो गांव पूरी तरफ से दफन हो गए। इनमें से एक गांव से 50 शव बरामद किए गए हैं जबकि बचाव दल दूसरे गांव में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
शशिकला बनेंगी तमिलनाडु की नई मुख्यमंत्री, पनीरसेल्वम ने दिया इस्तीफा