गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. क्या आपको पता है पाकिस्तान में सोने का भाव, कीमत जानकर हिल जाएंगे
Written By
Last Updated : सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (16:46 IST)

क्या आपको पता है पाकिस्तान में सोने का भाव, कीमत जानकर हिल जाएंगे

Gold | क्या आपको पता है पाकिस्तान में सोने का भाव, कीमत जानकर हिल जाएंगे
कराची। पाकिस्तान में सोने की कीमत अब तक के रिकॉर्ड 96300 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गई है।

सिंध के सर्राफा संघ के अनुसार स्थानीय बाजार में सोने के दाम 2000 रुपए प्रति ग्राम बढ़कर 96300 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गए। संघ के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 1715 रुपए बढ़कर 82562 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई।

संघ ने सोमवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने के दाम 40 डॉलर प्रति ट्राय औंस बढ़कर 1684 डॉलर प्रति ट्राय औंस बोले गए। शनिवार को स्थानीय बाजार में सोने की कीमत में 650 रुपए प्रति तोला की बढ़ोतरी हुई थी और दाम 94300 रुपए प्रति 10 ग्राम बोले गए।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भारत में भी 10 ग्राम सोने के दाम 44 हजार रुपए के पार पहुंच गए थे। 
ये भी पढ़ें
कोरोना के संक्रमण से लाल हुआ बाजार, सेंसेक्‍स 807 और निफ्टी 251 अंक लुढ़के