• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Germany
Written By
Last Updated :बर्लिन , शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (12:08 IST)

जर्मनी में मॉल पर हमले की साजिश रचने के आरोप में दो गिरफ्तार

Germany
बर्लिन। जर्मनी के पश्चिमी शहर ओबरहाउजेन में एक शॉपिंग केंद्र पर हमले की साजिश रचने के शक में जर्मन अधिकारियों ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

 
पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की उम्र 28 और 31 वर्ष थी और दोनों ही मूल रूप से देश के कोसोवो से थे।
 
बर्लिन में क्रिसमस बाजार में एक जिहादी ने ट्रक घुसा दिया था जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
एएसपी ने महिला साथी को गोली से उड़ाया, फिर खुद को भी मारी गोली