गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Gas leak at chemical fiber plant, 5 people dead, 8 sick
Written By
Last Updated : रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (14:52 IST)

रसायन फाइबर संयंत्र में गैस रिसाव, 5 लोगों की मौत, 8 बीमार

रसायन फाइबर संयंत्र में गैस रिसाव, 5 लोगों की मौत, 8 बीमार - Gas leak at chemical fiber plant, 5 people dead, 8 sick
बीजिंग। चीन के पूर्वोत्तर जिलिंग प्रांत में रसायन फाइबर संयंत्र में विषैली गैस का रिसाव होने से 5 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 8 लोग बीमार हो गए।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह घटना जिलिंग शहर में शनिवार देर रात हुई। अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत स्थिर है।(भाषा)