1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. g7-summit-modi-trump-first-face-to-face-meeting-after-16-months

G7 Summit 2026: मोदी-ट्रंप मिले लेकिन नहीं लगे गले, 16 महीने बाद पहली मुलाकात चर्चा में

modi trump meets in G7 Summit
Modi Trump Meets in G7 : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के एविएन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच 16 महीनों में यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। इसमें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ मिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, इस बार पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप गले नहीं मिले। ALSO READ: G7 समिट में मोदी से मिलते ही मेलोनी ने कहा- ‘हम इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं’, फिर ट्रेंड हुआ Melodi
 

ग्रुप फोटो सेशन में एक-दूसरे को नहीं देखा

G7 नेताओं के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच कोई गर्मजोशी नहीं दिखाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ट्रंप के सामने से गुजरे, लेकिन दोनों के बीच न तो नजरें मिलीं और न ही उन्होंने एक-दूसरे का अभिवादन किया। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब हाल के महीनों में नई दिल्ली और वॉशिंगटन के रिश्ते उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं।
 

मोदी ने उठाया भारतीय नागरिकों की मौत का मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट में सुरक्षित समुद्री रास्तों और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह से भारत के मित्र देशों को जान-माल का नुकसान झेलना पड़ा है। होर्मु स्ट्रेट में समुद्री व्यापार में आई बाधा की वजह से पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। इस संघर्ष में भारत के कई नागरिकों को जान गंवानी पड़ी है। ALSO READ: मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश
 

द्विपक्षीय बैठक आज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बुधवार को द्विपक्षीय बैठक होनी है। बैठक के दौरान दोनों नेता आर्थिक विकास, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, निवेश साझेदारी और विभिन्न वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
 
गौरतलब है कि भारत G-7 ग्रुप का स्थायी सदस्य नहीं है। भारत 13वीं बार इस समिट में शामिल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेजबान फ्रांस के निमंत्रण पर विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मेलन में पहुंचे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए उद्धव गुट के 6 सांसद