शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. France mosque
Written By
Last Updated :पेरिस , शनिवार, 2 जनवरी 2016 (11:29 IST)

फ्रांस में मस्जिद की सुरक्षा में तैनात सैनिकों पर हमला

फ्रांस में मस्जिद की सुरक्षा में तैनात सैनिकों पर हमला - France mosque
पेरिस। दक्षिणी फ्रांस के वालेंस में शनिवार को एक व्यक्ति ने एक मस्जिद की सुरक्षा में तैनात सैनिकों को कार से रौंदने का प्रयास किया जिसमें एक सैनिक और एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए।

मेयर निकोलस डारागन ने स्थानीय समाचार चैनल को बताया कि कार में सवार व्यक्ति ने सैनिकों को कुचलने का प्रयास किया। उसने यह हमला तब किया, जब दो वक्त की नमाज के बीच के समय में मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि हमलावर ने लगातार 2 बार सैनिकों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया और दूसरी बार सैनिकों ने हमलावर पर गोली चलाई जिसमें वह घायल हो गया। एक गोली नमाज अदा करने आए एक बुजुर्ग को लगी जिससे वे घायल हो गए। हमले के समय मस्जिद के सामने 4 सैनिक तैनात थे।
प्रतिकात्मक चित्र

फ्रांस में गत 13 नवंबर को इस्लामिक स्टेट के हमले में 130 लोगों के मारे जाने के बाद से हाई अलर्ट घोषित है। (वार्ता)