मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Forest fire in America poses serious threat to health
Written By
Last Modified: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (12:12 IST)

अमेरिका में जंगल में लगी आग से वेस्ट कोस्ट धुएं की चादर में लिपटा, स्वास्थ्य को गंभीर खतरा

अमेरिका में जंगल में लगी आग से वेस्ट कोस्ट धुएं की चादर में लिपटा, स्वास्थ्य को गंभीर खतरा - Forest fire in America poses serious threat to health
सालेम। अमेरिका के कैलिफोर्निया, ओरेगन और वॉशिंगटन में जंगल में लगी आग से लाखों लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। पूरा ‘वेस्ट कोस्ट’ शनिवार को धुएं की चादर में लिपट गया। इस आपदा के चलते लाखों लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कैलिफोर्निया, ओरेगन और वॉशिंगटन में आग से मरने वालों की संख्या 31 हो गई है और मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

सबसे ज्यादा मौत कैलिफोर्निया और ओरेगन में हुई हैं। ओरेगन के आपातकाल प्रबंधन निदेशक ने कहा कि और शव पाए जाने की आशंका है। राज्य के फायर मार्शल ने खुद को अचानक प्रशासनिक अवकाश पर भेजे जाने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

धुएं के कारण घरों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। ओरेगन के पास पांच लाख लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। वायु प्रदूषण का स्तर इतना ऊपर पहले कभी नहीं गया। लोगों ने धुएं को रोकने के लिए दरवाजों के नीचे तौलिए लगाए हैं। कुछ ने घरों में भी एन95 मास्क लगाया हुआ है।

कैलिफोर्निया में आग लगने की 28 बड़ी घटनाओं ने 4,375 वर्ग मील क्षेत्र को जला दिया है और 16,000 अग्निशामक यंत्र आग की लपटों को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। कैलिफोर्निया के अग्निशमन विभाग के सहायक उपनिदेशक डैनियल बेर्लेंट ने कहा कि वॉशिंगटन राज्य में जंगल में भीषण आग लगी है।
अगस्त के मध्य में जंगल में आग लगने से कैलिफोर्निया में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को कैलिफोर्निया जाएंगे। राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन और कैलिफोर्निया, ओरेगन और वॉशिंगटन राज्य के गवर्नरों ने कहा है कि आग जलवायु परिवर्तन का परिणाम है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोना काल में 16.56 % घटी बंदरगाहों की माल ढुलाई, चेन्नई और कोचिन पोर्ट पर सबसे ज्यादा नुकसान