शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Firing in North Carolina, US, 2 people dead
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 जून 2020 (17:28 IST)

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 7 घायल

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 7 घायल - Firing in North Carolina, US, 2 people dead
शर्लोट (अमेरिका)। उत्तरी कैरोलिना के शर्लोट में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। हमलावरों के एक से अधिक होने के कई सबूत हैं। अभी तत्काल स्पष्ट नहीं है कि किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं।

शर्लोट पुलिस ने सोमवार सुबह ट्वीट किया था कि एक व्यक्ति की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए हैं। लेकिन इसके बाद शर्लोट-मेक्लेनबर्ग पुलिस उप प्रमुख जॉनी जेनिंग्स ने बताया कि दो लोग मारे गए हैं। जेनिंग्स ने बताया कि गोलीबारी के बाद वाहनों की टक्कर में पांच अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हमलावरों के एक से अधिक होने के कई सबूत हैं। अभी तत्काल स्पष्ट नहीं है कि किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी उत्तरी शर्लोट के बीट्टीज फोर्ड रोड पर हुई। विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

इस बीच, सीएटल में 48 घंटे से भी कम समय में गोलीबारी की दूसरी घटना में कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने ट्वीट किया कि गोलीबारी रविवार देर रात सिएटल के ‘डाउनटाउन’ के पास के इलाके में हुई जिसे ‘कैपिटल हिल ऑक्यूपाइड प्रोटेस्ट’ कहा जाता है। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले शनिवार को एक पार्क में गोलीबारी में 19 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 33 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।(भाषा)
ये भी पढ़ें
डॉ. अशोक कुमार भार्गव 'ऑर्डर ऑफ मेरिट नेशनल स्कॉच अवॉर्ड' से सम्मानित