मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Federal agents in the United States have taken a 5 year old child into custody
Last Updated : शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (09:19 IST)

अमेरिका में फेडरल एजेंटों ने 5 साल के बच्चे को लिया हिरासत में, बवाल मचा, कमला हैरिस ने किया रिएक्ट

5 year old child Federal agents in the US took a 5-year-old child into custody
अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिनेसोटा के एक प्री-स्कूल से घर लौट रहे 5 वर्षीय मासूम बच्चे को फेडरल एजेंटों ने उसके पिता के साथ हिरासत में लिया है। दोनों के टेक्सास के एक हिरासत केंद्र में ले जाया गया है।

कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट की अधीक्षक ज़ेना स्टेनविक ने बताया कि हिरासत में लिए गए 4 नाबालिग में लियाम कोनेजो रामोस भी शामिल है, जिनमें 17 वर्षीय 2 और 10 वर्षीय 1 किशोर भी शामिल है।

रामोस परिवार के कील मार्क प्रोकोश ने कहा कि बच्चे और उसके पिता दोनों अमेरिका में शरणार्थी आवेदक के रूप में कानूनी रूप से रह रहे हैं। लियाम की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में भारी हथियारों से लैस संघीय अधिकारी 5 वर्षीय बच्चे को पकड़कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बच्चे ने नीली टोपी पहनी है और स्पाइडर-मैन वाला बैग ले रखा है।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
अमेरिका का सबसे खौफनाक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के करीब, क्या ईरान में तबाही मचाएगा अमेरिका?