शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Earthquake in Indonesia
Written By
Last Modified: जकार्ता , बुधवार, 22 मार्च 2017 (09:02 IST)

इंडोनेशिया के बाली में भूकंप

इंडोनेशिया के बाली में भूकंप - Earthquake in Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया के रिसार्ट द्वीप बाली में भूकंप आने से स्थानीय लोगों में तनाव पैदा हो गया लेकिन किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।
 
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 10 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 5.5 थी। भूकंप का केंद्र बाली के दक्षिण पूर्व में स्थित बंजर पासेकन के उत्तर पूर्व में दो किलोमीटर की दूरी पर 118 किलोमीटर की गहराई में था।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई स्थानीय लोग एवं पर्यटक अपने घरों और होटलों से बाहर मैदानों की ओर भागे लेकिन भूकंप से सुनामी का कोई भी संभावित खतरा न होने का संदेश मिलने के बाद स्थिति एक बार फिर सामान्य हो गई। इंडोनेशिया के प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के कारण यहां भूकंप का खतरा बना रहता है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
राष्ट्रपति चुनाव तक सांसद बने रहेंगे पर्रिकर, योगी और मौर्य!