सम्बंधित जानकारी
- यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता
- डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्शन
- आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...
- कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें
- कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी
ट्रंप ने शेयर की स्पेस फोर्स की AI फोटो, ईरान को दी आखिरी चेतावनी, बढ़ेगा मिडिल ईस्ट में तनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर मिडिल ईस्ट के नक्शे और स्पेस फोर्स की एआई तस्वीर पोस्ट कर ईरान को बड़ी चेतावनी दी है। चीन दौरे से लौटते ही ट्रंप ने नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ हाई-लेवल बैठक की है, जिससे पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बढ़ गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर मध्य-पूर्व के नक्शे की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पर कोई कैप्शन नहीं है। इस पोस्ट में जो फोटो दिखाई गई है। उसमें इस पूरे क्षेत्र पर अमेरिकी झंडा बना हुआ है। ईरान की ओर लाल तीर से इशारा किया गया है।
ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कमांड सेंटर से स्पेस फोर्स की अपनी एक तस्वीर शेयर की, एआई जनरेटेड इस इमेज में ट्रंप एक लाल बटन दबाते दिख रहे हैं। इसमें कई स्क्रीन्स पर टारगेट तबाह होने के दृश्य दिख रहे हैं।TRUMP: Posts map of U.S. flag over Iran and Middle East with arrows toward Tehran pic.twitter.com/ie6k9joFQm
— Trump Truths (@trumptruthsbot) May 17, 2026
TRUMP: Posts Space Force image of Trump in command center with target destroyed screens pic.twitter.com/dToGDEu1PB
— Trump Truths (@trumptruthsbot) May 17, 2026
ट्रंप ने रविवार को ईरान को एक और चेतावनी दी थी। इसमें कहा था कि इस्लामिक गणराज्य के लिए घड़ी की सुइयां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और ईरानियों के लिए बेहतर होगा कि वे जल्दी से कोई कदम उठाएं, नहीं तो कुछ भी नहीं बचेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान के लिए समय बहुत कीमती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के तुरंत बाद नेशनल सिक्योरिटी टीम के टॉप अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मारको रूबियो, CIA के निदेशक जॉन रैटक्लिफ और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी शामिल हुए। बैठक बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ सकता है।
इस बीच, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी के अनुसार, ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते समुद्री आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एक नई व्यवस्था तैयार कर रहा है।
अजीजी ने कहा कि निर्धारित शिपिंग मार्ग का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और इससे मुख्य रूप से वाणिज्यिक जहाजों और तेहरान के साथ सहयोग करने वाले देशों को लाभ होगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान प्रस्तावित व्यवस्था के तहत दी जाने वाली विशेष सेवाओं के लिए शुल्क लेने की योजना बना रहा है।
गौरतलब है कि हार्मुज पर अमेरिकी नाकेबंदी के बाद भी ईरान के नहीं झुकने से ट्रंप हैरान हैं और वह ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान फिर से शुरू करने के विकल्प पर ज्यादा गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उनका मकसद ईरान पर दबाव डालकर जंग खत्म करना है।
edited by : Nrapendra Gupta
