1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald-Trump-Social-Media-Mistake-India-Brazil

अमेरिकी चुनाव की कमियां गिनाते-गिनाते ट्रंप ने कर दी बड़ी गलती! ब्राजील को बताया 'भारत'

trump mistake
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण इंटरनेट यूज़र्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, अमेरिकी चुनाव प्रणाली में कथित धांधली और ढुलमुल रवैये की आलोचना करने के प्रयास में ट्रंप ने एक बड़ी मानवीय भूल कर दी। उन्होंने ब्राजील में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव के आंकड़ों का उदाहरण देने के चक्कर में गलती से अपने पोस्ट में 'भारत' का नाम लिख दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ALSO READ: रूस की 'एंटी-प्लेग लैब' में महिला रिसर्चर की मौत से हड़कंप? 200 लोग क्वारंटीन, 5 अस्पताल बंद
 

क्या थी डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट और कहां हुई बड़ी चूक?

डोनाल्ड ट्रंप अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से अमेरिका के कुछ बड़े शहरों और राज्यों में मतों की गिनती में लगने वाले लंबे समय पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने दावा किया कि देश में पहले चरण के दौरान करीब 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया और वोटिंग खत्म होने के कुछ ही समय बाद उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
 
ट्रंप असल में ब्राजील की चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर रहे थे, लेकिन हड़बड़ी में उन्होंने ब्राजील की जगह 'भारत' लिख दिया। जबकि हकीकत यह है कि भारत में इस तरह की कोई प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया या वर्तमान में ऐसे चुनावी आंकड़े नहीं चल रहे थे।
 

अमेरिकी शहरों की धीमी मतगणना पर साधा था निशाना

ट्रंप ने अपनी पोस्ट के जरिए डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया और कैलिफोर्निया जैसे अमेरिकी शहरों व राज्यों की चुनाव प्रणालियों पर तीखा तंज कसा। उन्होंने लिखा कि अमेरिका के कई हिस्सों में जहां मतदाताओं की संख्या तुलनात्मक रूप से बेहद कम है, वहां भी अंतिम चुनावी नतीजे आने में कई सप्ताह का समय लग जाता है। इसी धीमी प्रक्रिया का हवाला देते हुए उन्होंने अमेरिकी चुनाव में पारदर्शिता की कमी और कथित धांधली का दावा किया। ALSO READ: HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?
 

सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल, यूजर्स ने उठाए सवाल

ट्रंप की इस पोस्ट के अपलोड होते ही इंटरनेट पर इसके स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गए। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दो देशों के नाम के बीच यह महज एक मानवीय भूल हो सकती है, लेकिन आलोचकों और यूज़र्स ने डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक सामान्य ज्ञान को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप अपने सार्वजनिक बयानों या सोशल मीडिया पोस्ट में इस तरह की भौगोलिक या देश से जुड़ी त्रुटियों को लेकर चर्चा में आए हैं।
अगला लेख
शिक्षक भर्ती को लेकर राहुल गांधी ने CM डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, पदवृद्धि के साथ नोटिस वापस लेने की मांग