गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump said America will go bankrupt
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (16:58 IST)

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ...तो दिवालिया हो जाएगा अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ...तो दिवालिया हो जाएगा अमेरिका - Donald Trump said America will go bankrupt
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन की जीत होती है तो अमेरिका दिवालिया हो सकता है और दुनिया में हंसी का पात्र बन सकता है। ट्रंप ने कहा कि बिडेन ने जो नीतियां प्रस्तावित की हैं, वे देश के लिए ठीक नहीं हैं।

व्हाइट हाउस में गुरुवार को उन्होंने कहा, आज हमने देखा कि जो बिडेन महामारी का राजनीतिकरण करना जारी रखे हुए हैं और दिखा रहे हैं कि अमेरिकियों के प्रति उनमें सम्मान नहीं है। हर चरण में वायरस के बारे में बिडेन गलत हैं। वह वायरस को लेकर गलत थे, उन्होंने वैज्ञानिक सबूतों को नजरअंदाज किया और तथ्यों एवं सबूतों से ऊपर वाम झुकाव वाली राजनीति को रखा।

ट्रंप ने ट्वीट किया, अगर जो बिडेन कभी राष्ट्रपति बनते हैं तो पूरी दुनिया हंसेगी और अमेरिका का पूरा फायदा उठाएगी। हमारा देश दिवालिया हो सकता है। ट्रंप ने ट्वीट के साथ फॉक्स न्यूज का वीडियो भी साझा किया जिसमें न्यूज एंकर बिडेन की प्रशंसा करने पर भारतीय अमेरिकी कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल की निंदा कर रही है। प्रस्तोता ने जयपाल को समाजवादी और कट्टर करार दिया।

राष्ट्रपति ने आरोप लगाया, स्लीपी जो ने चीन और यूरोप यात्रा पर रोक लागने का विरोध किया। आप यह जानते हैं। उन्होंने चीन पर यात्रा प्रतिबंध का विरोध किया जो मैंने बहुत पहले ही लगा दिया था और यूरोप पर यात्रा प्रतिबंध का विरोध किया था जिस पर काफी पहले मैंने रोक लगा दी थी। अगर मैं उनकी सलाह मानता तो लाखों और लोगों की मौत हो सकती थी। यह मैं कई लोगों के हवाले से कह रहा हूं।

ट्रंप ने आरोप लगाया कि बिडेन अमेरिका की सीमाओं को खुला रखकर अमेरिकी समुदायों में महामारी की घुसपैठ कराना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिडेन दंगाइयों, लुटेरों और लाखों अवैध प्रवासियों को हमारे देश में खुला घूमने देंगे।
ट्रंप ने कहा, वे चाहते हैं कि अमेरिका का राष्ट्रपति आदेश पारित करे कि अमेरिका की 30 करोड़ जनता कम से कम तीन महीने के लिए मास्क पहने। वे मानते हैं कि राजनीति के लिए यह ठीक है। अलग-अलग राज्य मौसम और कोरोनावायरस (Coronavirus) की समस्या के संदर्भ में अलग-अलग हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सेंसेक्स 433 अंक लुढ़का, निफ्टी भी आया 11200 अंक से नीचे