शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump Melania Trump Buckingham Palace
Written By
Last Modified: मंगलवार, 4 जून 2019 (22:25 IST)

ब्रिटेन की महारानी के सवाल पर फंसे डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ने शर्मिंदा होने से बचाया

ब्रिटेन की महारानी के सवाल पर फंसे डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ने शर्मिंदा होने से बचाया - Donald Trump Melania Trump Buckingham Palace
लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी पत्नी मेलानिया ने तब शर्मिंदगीपूर्ण स्थिति से बचा लिया जब वे बकिंघम पैलेस में उस प्रतिमा को पहचान नहीं पाए जिसे असल में उन्होंने ही पिछले साल महारानी को उपहार में दिया था। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।
 
तीन दिन के राजकीय दौरे पर यहां आए ट्रंप को घोड़े की वह प्रतिमा दिखाई गई जो उन्होंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को जुलाई 2018 में मुलाकात के दौरान उपहार में दी थी।

यह प्रतिमा दिखाकर उनसे पूछा गया कि क्या वे इसे पहचान पा रहे हैं। ‘इंडिपेंडेंट’ अखबार की खबर के अनुसार असमंजस में फंसे ट्रंप ने जवाब दिया-‘नहीं’।
 
हालांकि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने तुरंत उनका बचाव करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने महारानी को इसे दिया था।’’ 
 
यह वाकया तब हुआ जब 93 साल की महारानी सोमवार को अमेरिकी सामानों की प्रदर्शनी में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के साथ गई थीं।  (Photo courtesy: Twitter)