1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. did-zelenskyy-try-to-kiss-meloni-g7-summit-viral-video

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

Zelenskyy Meloni viral video
Zelenskyy Meloni viral video: फ्रांस के इविन लेस बेंस शहर में दुनिया के सात सबसे शक्तिशाली देशों के महामंथन यानी G7 शिखर सम्मेलन से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया के सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ के दिग्गज नेता जहां वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने जुटे हैं, वहीं कैमरे में एक ऐसा पल कैद हो गया है जिसने कूटनीति के गलियारों में सनसनी मचा दी है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। संभव है कि वीडियो एंगल के कारण भी ऐसा दिखाई दे रहा हो। 
यह महा-विवाद जुड़ा है यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की और इटली की खूबसूरत प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात से। जानकारी के मुताबिक जैसे ही जेलेंस्की और मेलोनी एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए आगे बढ़े, कुछ ऐसा हुआ जिसने देखने वालों के होश उड़ा दिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूफान की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जेलेंस्की ने मेलोनी के होठों को किस (Lip Kiss) करने की कोशिश की। ALSO READ: G7 समिट में मोदी से मिलते ही मेलोनी ने कहा- ‘हम इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं’, फिर ट्रेंड हुआ Melodi

...और असहज हो गईं मेलोनी 

वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि इस मुलाकात के दौरान इटली की पीएम मेलोनी कुछ पलों के लिए बेहद असहज (Awkward) हो गईं और उनके चेहरे के हाव-भाव पूरी तरह बदल गए। यूजर्स इस वीडियो को फ्रेम-बाय-फ्रेम डिकोड कर रहे हैं। कोई इसे जेलेंस्की की 'जबरदस्ती' बता रहा है, तो कोई इसे कैमरे के एंगल का धोखा।

लोगों को याद आई पुरानी घटना!

हालांकि मेलोनी के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर असहजता का यह कोई पहला मामला नहीं है। कूटनीति की आड़ में 'अति-उत्साही' स्वागत का शिकार मेलोनी पहले भी हो चुकी हैं। इंटरनेट पर लोग तुरंत उस पुरानी घटना को याद करने लगे जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मेलोनी को कैमरे के सामने पानी-पानी कर दिया था। ALSO READ: इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई
 
पेरिस के एलिसी पैलेस में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा आयोजित करीब 50 देशों के महासम्मेलन में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा होनी थी। लेकिन पूरी महफिल मेलोनी और मैक्रों की असहज मुलाकात ने लूट ली थी। जैसे ही मेलोनी पहुंचीं, मैक्रों ने कूटनीतिक मर्यादा को ताक पर रखते हुए उन्हें एक लंबे 'चीक-टू-चीक किस' और गले से लगा लिया। मेलोनी इस औचक हमले से बुरी तरह चौंक गईं और उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

क्या जेलेंस्की ने सचमुच मर्यादा लांघी?

हालांकि यूरोप में गाल से गाल मिलाकर 'चीक-किस' करना एक पारंपरिक स्वागत माना जाता है, लेकिन जब-जब मेलोनी किसी बड़े मंच पर पहुंचती हैं, कूटनीति के ये नियम विवादों का रूप ले लेते हैं।  क्या जेलेंस्की ने सचमुच मर्यादा की लाइन क्रॉस की या फिर यह सिर्फ एक और कूटनीतिक गलतफहमी है? वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोग अपनी-अपनी तरह से इस 'पॉलिटिकल ड्रामा' के मजे ले रहे हैं!
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
UPSRTC ने नीट यूजी 2026 अभ्यर्थियों को बस यात्रा छूट के लिए जारी किए अहम निर्देश