शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. dead body in freeze
Written By
Last Updated : शनिवार, 30 जनवरी 2021 (16:21 IST)

इस महिला ने 10 साल तक मां के शव को फ्रीजर में छिपाकर रखा!

इस महिला ने 10 साल तक मां के शव को फ्रीजर में छिपाकर रखा! - dead body in freeze
जापान की राजधानी टोक्यो में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जापानी महिला ने घर से बाहर निकाले जाने के डर से मां के शव को 10 साल तक फ्रीजर में छुपाकर रखा।

जापानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां को एक दशक तक फ्रीजर में छिपाकर अपने अपार्टमेंट में रखा ताकि किसी को उसकी मां की मौत का पता नहीं चले।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला को डर था कि मां की मौत की सूचना बाहर आने के बाद उसे घर छोड़ना पड़ सकता है।
पुलिस ने एएफपी को बताया कि 48 वर्षीय युमी योशिनो को एक महिला के शव को छिपाने के शक में गिरफ्तार किया गया है। टोक्यो के एक अपार्टमेंट से बुधवार को फ्रीजर के अंदर से शव बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के हवाले से स्थानीय मीडिया का कहना है कि योशिनो ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की लाश को 10 सालों तक इसलिए छिपाकर रखा क्योंकि वह उस घर को छोड़कर नहीं जाना चाहती है, जिसमें वह अपनी मां के साथ रहती थी। क्योडो न्यूज ने कहा कि मौत के वक्त महिला की मां की उम्र करीब 60 वर्ष होगी। म्युनिसिपल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित अपार्टमेंट की लीज (पट्टा) मृतक महिला के नाम पर थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि योशिनो को किराया नहीं देने पर जनवरी मध्य में अपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया गया। सफाई के दौरान एक क्लीनर को फ्रीजर में योशिनो की मां की डेड बॉडी मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑटोप्सी से महिला की मौत किस समय हुई और मौत की वजह का पता नहीं चल सका है।
ये भी पढ़ें
Tata Motors ने Tiago के लिमिटेड वर्जन को किया लांच, जानिए क्या है खास फीचर्स