शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Corona havoc in Russia, record 1064 deaths in one day
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (21:47 IST)

रूस में Corona का कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 1000 से ज्यादा की मौत

दुनिया की महाशक्तियों में शुमार रूस इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। यहां एक दिन 1000 से ज्यादा लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई।

रूस में Corona का कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 1000 से ज्यादा की मौत - Corona havoc in Russia, record 1064 deaths in one day
मॉस्को। रूस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 1 हजार 64 लोगों की मौत हुई जो महामारी के दौरान एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।
 
सरकार के कोरोना वायरस कार्यबल की रिपोर्ट के मुताबिक देश में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 37 हजार 141 नए मामले आए। रूस में शुक्रवार को हुई 1,064 लोगों की मौत के साथ महामारी से देश में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 2 लाख 28 हजार 453 हो गई है, जो यूरोप में सबसे अधिक है।
 
रूस में कोविड-19 की खराब होती स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक छुट्टी घोषित की है। रूस में पहले ही विस्तारित छुट्टी चल रही है। रूसी अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
 
सरकार ने स्थानीय अधिकारियों को अपने स्तर पर भी पाबंदियों को सख्त करने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि रूस में गत कुछ हफ्तों से दैनिक संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है और पिछले सप्ताहांत पहली बार दैनिक मौतों की संख्या एक हजार के पार चली गई थी। रूस में टीकाकरण की दर निम्न है। रूस की 14.6 करोड़ आबादी में से अब तक केवल 4.5 करोड़ लोगों ने ही टीकाकरण कराया है।
ये भी पढ़ें
पंजाब में डेंगू से बुरा हाल, अब तक 10 हजार मामले आए सामने