बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. California firing los angeles
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (19:03 IST)

अमेरिका : कैलिफोर्निया के बार में गोलीबारी में 12 की मौत

अमेरिका : कैलिफोर्निया के बार में गोलीबारी में 12 की मौत - California firing los angeles
थाउजंड ओक्स (अमेरिका)। लॉस एंजिल्स से सटे इलाके के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना में एक पुलिस सार्जेंट समेत 12 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
शेरिफ जेफ डीन ने बताया कि बुधवार रात हुई गोलीबारी में मारे गए सभी लोग उपनगर थाउजंड ओक्स स्थित इस बार के अंदर ही मौजूद थे। मरने वालों में वह पुलिस अधिकारी भी शामिल था जो सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचा था।
 
डीन ने बताया कि घटनास्थल पर बंदूकधारी की भी मौत हो गई। घटना के वक्त बार में कॉलेज कंट्री का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मोदी की राह पर चला भाजपा उम्मीदवार, नामांकन के बाद बनाई चाय