मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. blast occurred near the Pul-e-Sokhta area in the west of Kabul
Written By
Last Modified: शनिवार, 6 अगस्त 2022 (17:59 IST)

धमाकों से दहला काबुल, हजारा और शिया समुदाय को निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमला

धमाकों से दहला काबुल, हजारा और शिया समुदाय को निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमला - blast occurred near the Pul-e-Sokhta area in the west of Kabul
काबुल। राजधानी में फिर आत्मघाती हमला हुआ है। खबरों के मुताबिक हजारा और शिया समुदाय को निशाना बनाते हुए यह हमला किया गया है। टोलो न्यूज के अनुसार काबुल के पुल ए शोखा इलाके में यह धमाका किया गया है। हालांकि धमाकों से जान-माल का कितना नुकसान हुआ है, यह जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
टोलो न्यूज के मुताबिक पश्चिम काबुल में पुल ए शोखा इलाके में यह धमाका हुआ है। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पूर्व शुक्रवार को काबुल के पश्चिमी छोर पर सर-ए-करिज में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 18 अन्य घायल हुए थे। राहगीरों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक उपकरण एक हाथ ठेले में रखा गया था। 
 
कुख्यात आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।  2014 से अफगानिस्तान में सक्रिय आईएस को देश की सबसे गंभीर सुरक्षा चुनौती के रूप में देखा जाता है। वहीं तालिबान ने पिछले साल अगस्त में देश को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
ये भी पढ़ें
उपराष्ट्रपति चुनाव : TMC के आदेश का उल्लंघन कर पार्टी के 2 सांसदों ने डाला वोट, कुल 92% वोटिंग (Live Updates)