अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- हमें पता है कहां हैं बारूदी सुरंग, होर्मुज को किया जा रहा साफ
Big Statement by US President Trump : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को ईरान से जारी बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना होर्मुज स्ट्रेट को साफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमें पता है कि बारूदी सुरंगें कहां हैं? ट्रंप ने कहा अमेरिका के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन माइन हटाने वाले इक्विपमेंट हैं और उन्हें यह पूरी जानकारी है कि सुरंगें कहां लगाई गई हैं? ट्रंप के इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि यह मामला अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
हमारे पास हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन माइन हटाने वाले इक्विपमेंट
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को ईरान से जारी बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना होर्मुज स्ट्रेट को साफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमें पता है कि बारूदी सुरंगें कहां हैं? ट्रंप ने कहा अमेरिका के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन माइन हटाने वाले इक्विपमेंट हैं और उन्हें यह पूरी जानकारी है कि सुरंगें कहां लगाई गई हैं?
ईरान के सभी 28 माइन ड्रॉपर जहाजों को डुबो दिया
ट्रंप के इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि यह मामला अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सभी 28 माइन ड्रॉपर जहाजों को डुबो दिया गया है और वे अब समुद्र की तलहटी में पड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी बलों ने ईरान की नौसेना और वायुसेना को पूरी तरह नष्ट कर दिया है, साथ ही उसके बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को भी गंभीर क्षति पहुंचाई है।
ट्रंप के दावे पर क्या बोला ईरान?
अमेरिका का दावा है कि अमेरिकी नौसेना के कई जहाज शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट को पार कर गए, जो ईरान के साथ तालमेल के बिना किया गया कदम था। हालांकि ईरान अमेरिकी मीडिया के इस दावे को नकार रहा है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी फार्स के अनुसार, एक अमेरिकी डिस्ट्रॉयर फुजैरा से जलमार्ग की ओर बढ़ा, जिस पर ईरान ने नजर रखी और पाकिस्तानी मध्यस्थों के जरिए चेतावनी भेजी। इसके बाद अमेरिकी जहाज वापस लौट गया।
ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम अब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी और कई अन्य देशों सहित दुनियाभर के देशों पर एहसान करते हुए होर्मुज स्ट्रेट को साफ करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा कि ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना खत्म हो चुकी है, उनके विमानरोधी उपकरण न के बराबर हैं, रडार बेकार हो चुका है, उनके मिसाइल और ड्रोन कारखाने मिसाइलों और ड्रोनों के साथ लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं।
ट्रंप ने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके लंबे समय से नेता अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके पास एकमात्र सहारा यह खतरा है कि कोई जहाज उनके समुद्री बारूदी सुरंगों में से किसी एक से टकरा सकता है, जो कि, संयोगवश, उनकी सभी 28 बारूदी सुरंगें गिराने वाली नावें भी समुद्र की तलहटी में पड़ी हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें