गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. बाइडेन ने म्यांमार के सैन्य नेताओं पर लगाए नए प्रतिबंध, रोकेंगे 1 अरब डॉलर की राशि
Written By
Last Updated : गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (09:28 IST)

बाइडेन ने म्यांमार के सैन्य नेताओं पर लगाए नए प्रतिबंध, रोकेंगे 1 अरब डॉलर की राशि

Joe Biden | बाइडेन ने म्यांमार के सैन्य नेताओं पर लगाए नए प्रतिबंध, रोकेंगे 1 अरब डॉलर की राशि
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को म्यांमार में तख्तापलट के जिम्मेदार सैन्य नेताओं पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के एक कार्यकारी आदेश को मंजूरी दे दी है।
बाइडेन ने कहा कि आज मैंने एक नए कार्यकारी आदेश को मंजूरी दे दी है, जो हमें तख्तापलट करने वाले सैन्य नेताओं, उनके व्यावसायिक हितों, साथ ही परिवार के करीबी सदस्यों पर तुरंत प्रतिबंध को मंजूरी देने में सक्षम बनाता है और हम इस सप्ताह लक्ष्य के पहले दौर की पहचान करेंगे।
 

उन्होंने कहा कि अमेरिका की सरकार म्यांमार को दी जाने वाली 1 अरब डॉलर की राशि रोकने के लिए कदम उठा रही है। (इनपुट भाषा)
ये भी पढ़ें
चीन की चुनौती से निपटने के लिए पेंटागन ने बनाई स्पेशल workforce