शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. benjamin netanyahu coffee video rumors ai fake death claims
Last Modified: तेल अवीव , सोमवार, 16 मार्च 2026 (11:42 IST)

मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का नया वीडियो, कॉफी पीते हुए दिखाई 5-5 उंगलियां

Netanyahu Releases New Video Shows Both Hands While Drinking Coffee
Benjamin News in Hindi : मौत की अफवाह के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कॉफी पीते नजर आए। उन्होंने खुद कैमरे के सामने आकर दोनों हाथों को दिखाया, जिनमें पांच-पांच उंगलियां थीं। इससे पहले नेतन्याहू के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा था कि वे पूरी तरह ठीक और सुरक्षित हैं। ALSO READ: दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन धमाका, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रोकी गईं
 
रविवार शाम को नेतन्याहू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो कॉफी पीते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान वो एक-एक कर दोनों हाथों को कैमरे के सामने ला रहे हैं। वीडियो में नेतन्याहू के दोनों हाथों में 5-5 उंगलियां दिख रही हैं।
 
नेतन्याहू ने वीडियो में कहा, 'मुझे कॉफी पसंद है, मुझे अपना देश पसंद है।' उन्होंने हिब्रू के एक स्लैंग शब्द "met" का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब "प्यार" होता है। यह शब्द हिब्रू में "मृत" (dead) शब्द जैसा ही है।
 
दरअसल ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि उनका एक वीडियो एआई से बना है, जिसमें 6 उंगलियां दिख रही हैं। इन्हीं अफवाहों के जवाब में नेतन्याहू ने नया वीडियो जारी किया है।
 
दरअसल 13 मार्च को नेतन्याहू के एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें वो ईरान के हमलों के बारे में जानकारी दे रहे थे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को एआई जेनरेटेड बताया था और दावा किया था कि नेतन्याहू की मौत हो चुकी है।
 

IRGC ने दी थी धमकी

इस पर ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने बयान देते हुए कहा था कि अगर इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू जिंदा हैं तो वो उनका पीछा कर उन्हें मार डालेगा।
 
गौरतलब है कि 28 फरवरी से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। दोनों ओर से हो रही भीषण बमबारी के बीच अफवाहों का बाजार भी गर्म है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: राज्यसभा चुनाव के लिए 3 राज्यों की 11 सीटों पर मतदान