सम्बंधित जानकारी
- बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी
- बांग्लादेश की पाकिस्तान पर सीरीज जीत के कारण हुआ भारतीय टेस्ट टीम को नुकसान
- नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल
- बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल
- बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 104 रनों से हराया (Video)
नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा
Donald Trump Bangladesh: राजनीति के मैदान में तो आपने डोनाल्ड ट्रंप के नाम का डंका बजते खूब सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) के बाजार में अचानक 'डोनाल्ड ट्रंप' की एंट्री हो जाएगी?
जी हां, चौंकिए मत! इस समय सोशल मीडिया से लेकर बांग्लादेश की सड़कों तक, एक 'डोनाल्ड ट्रंप' की तस्वीरें और वीडियो तूफान मचा रहे हैं। लेकिन ट्विस्ट ये है कि ये अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं, बल्कि 700 किलो का एक आलीशान और बेहद दुर्लभ सफेद (एल्बिनो) भैंसा है!
'ट्रंप' नाम के पीछे का वो 'ट्रेडमार्क' हेयरस्टाइल
राजधानी ढाका के पास नारायणगंज जिले के एक फार्म में पले-बढ़े इस भैंसे का नाम ही “डोनाल्ड ट्रंप” रख दिया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला एक भैंसे का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति पर क्यों? तो जनाब, जरा इसके माथे पर गौर फरमाइए!
इसके माथे पर लहराते सुनहरे बालों का एक ऐसा गुच्छा है, जो हूबहू अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप के मशहूर 'ट्रेडमार्क हेयरस्टाइल' से मेल खाता है। लहराती जुल्फें, सफेद-सुनहरा रंग और रोबीला अंदाज... जिसने भी इसे देखा, उसके मुंह से बस यही निकला— 'अरे, ये तो बिल्कुल ट्रंप जैसा दिखता है!'
फार्म बना टूरिस्ट स्पॉट, सेल्फी लेने वालों का लगा तांता
जैसे ही इस 'पॉलिटिकल लुक' वाले भैंसे की खबर फैली, सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। अब आलम यह है कि दूर-दराज के जिलों से रोजाना दर्जनों लोग अपनी जान जोखिम में डाले बिना (क्योंकि ट्रंप साहब स्वभाव से बेहद शांत हैं) इस अनोखे जानवर के साथ सेल्फी और रील्स बनाने फार्म पर पहुंच रहे हैं। नारायणगंज का वो छोटा सा फार्म रातों-रात एक टूरिस्ट स्पॉट में बदल चुका है।
फार्म के मालिक जियाउद्दीन मृधा मुस्कुराते हुए बताते हैं कि मेरे छोटे भाई ने इसके सिर के सामने के बालों को देखकर इसका नाम डोनाल्ड ट्रंप रखा था। अपने इस भारी-भरकम और अनोखे रूप के बावजूद, यह स्वभाव से बहुत सीधा है। यह एक दुर्लभ एल्बिनो भैंसा है, और ऐसे जानवर तब तक आक्रामक नहीं होते जब तक कोई उन्हें जानबूझकर परेशान न करे।
वीआईपी ट्रीटमेंट : दिन में 4 बार नहाना, 4 बार खाना!
चूंकि 'ट्रंप साहब' इस समय बांग्लादेश के सबसे बड़े सेलिब्रिटी बने हुए हैं, इसलिए फार्म पर उन्हें पूरा VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। बकरीद के त्योहार से पहले उन्हें एकदम फिट और चमचमाता हुआ रखने के लिए खास देखभाल की जा रही है। दिन में पूरे 4 बार शाही अंदाज में भोजन दिया जाता है। गर्मी से बचाने और बालों की चमक बनाए रखने के लिए दिन में 4 बार नहलाया जाता है।
वैसे तो हर साल ईद के बाजार में एक से बढ़कर एक महंगे और अनोखे जानवर वायरल होते हैं, लेकिन सुनहरी जुल्फों वाले इस 'अमेरिकी राष्ट्रपति' ने जो महफिल लूटी है, उसकी बात ही कुछ अलग है। अब देखना ये है कि बकरीद के इस बाजार में 'डोनाल्ड ट्रंप' की कीमत का दांव कितने करोड़ों में लगता है!
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
