बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. An Indian-origin family, including an 8 month old girl, kidnapped in America
Written By
Last Updated : मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (20:15 IST)

संदिग्ध हथियारबंद ने किया अमेरिका में भारतीय मूल के एक परिवार का अपहरण

संदिग्ध हथियारबंद ने किया अमेरिका में भारतीय मूल के एक परिवार का अपहरण - An Indian-origin family, including an 8 month old girl, kidnapped in America
लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में भारतीय मूल के एक परिवार के 4 सदस्यों का अपहरण कर लिया गया है जिसमें 8 महीने की बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने आगाह किया है कि संदिग्ध हथियारबंद है और उसे खतरनाक माना है। सेंट्रल वैली के परिवार का सोमवार को कैलिफोर्निया की मर्स्ड काउंटी में अपहरण किया गया।
 
परिवार के सदस्यों की पहचान 8 माह की आरुही धेरी, उसकी मां 27 वर्षीय जसलीन कौर, पिता 36 वर्षीय जसदीप सिंह और अंकल 39 वर्षीय अमनदीप सिंह के रूप में की गई है। शेरिफ पुलिस ने एक शख्स की 2 तस्वीरें जारी की हैं जिसे वे अपहरणकर्ता मान रहे हैं। उन्होंने संदिग्ध की पहचान बताते हुए कहा कि उसका सिर मुंडा हुआ है और उसने एक हूडी (टी-शर्ट के साथ जुड़ी टोपी) पहन रखी है।
 
प्राधिकारियों ने सोमवार शाम को बताया कि हथियाबंद तथा खतरनाक माने जा रहे एक व्यक्ति ने 8 महीने की बच्ची तथा उसके माता-पिता का अपहरण किया है। परिवार के एक रिश्तेदार का भी अपहरण किया गया है। शेरिफ कार्यालय ने कहा कि अभी तक मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कोई फिरौती नहीं मांगी गई है। हमें आपकी मदद की जरूरत है। हम संदिग्ध को हथियारबंद और खतरनाक मानते हैं।
 
शेरिफ वार्नके ने कहा कि अभी तक हमें घटना के पीछे की वजह का नहीं पता चला है। हमें बस यह पता है कि उनका अपहरण हो गया है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध के बारे में कुछ भी पता चलने पर पुलिस को खबर देने की अपील की है।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
ये भी पढ़ें
हिमाचल में PM मोदी की रैली के लिए पत्रकारों से मांगे चरित्र प्रमाण-पत्र, फिर सुधारी गलती