मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. American MP
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (18:26 IST)

अमेरिकी सांसद दफ्तर में लगाएंगे भारतीय नक्शा

अमेरिकी सांसद दफ्तर में लगाएंगे भारतीय नक्शा - American MP
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्ताक्षर वाले भारत के नक्शे को अमेरिकी कांग्रेस के अपने दफ्तर में लगाएंगे।
 
कांग्रेशनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकंस के सह-अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन कांग्रेस सदस्य पीटर रोसकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुशी से मेरे लिए भारत के नक्शे पर उसी गुजरात के पास हस्ताक्षर किए, जहां के वे मुख्यमंत्री रहे हैं। मैं इसे गर्व के साथ वॉशिंगटन डीसी में अपने कार्यालय में लगाने की योजना बना रहा हूं। 
 
प्रतिनिधि सभा के स्पीकर जॉन बोहनर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के सम्मान में कैपिटल हिल में चाय-पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान रोसकाम ने अपनी पत्नी एलिजाबेथ द्वारा तैयार की गई ‘ल्युमिनेरी डोम’ शीषर्क वाली एक पेंटिंग प्रधानमंत्री को उनकी यात्रा की स्मृति के रूप में भेंट की थी।
 
कांग्रेस सदस्य ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह दृश्य एकसाथ मिलकर एक उज्ज्वल भविष्य हासिल करने के हम दोनों देशों के बड़े वचन का प्रतीक होगा। (भाषा)