गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Ales Bialiatski, Russia Memorial and Ukraine Center for Civil Liberties wins nobel prize
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (15:44 IST)

नोबेल शांति पुरस्कार 2022 जेल में बंद आलेस बिलिआत्स्की और रूस-यूक्रेन के 2 संगठनों के नाम

नोबेल शांति पुरस्कार 2022 जेल में बंद आलेस बिलिआत्स्की और रूस-यूक्रेन के 2 संगठनों के नाम - Ales Bialiatski, Russia Memorial and Ukraine Center for Civil Liberties wins nobel prize
ओस्लो। नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने शुक्रवार को ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की। नोबेल शांति पुरस्कार 2022 जेल में बंद बेलारूस के मानव अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह 'मेमोरियल' और यूक्रेन के संगठन 'सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज' को देने का ऐलान किया गया है।
 
रशियन ह्यमून राइट्स ऑर्गनाइजेशन मेमोरियल और यूक्रेनियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया है। सभी मानवाधिकार के लिए काम करते हैं।​​​​​​​​​​​​​​ नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में इस पुरस्कार का ऐलान किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, टाइम मैगजीन ने नोबेल पीस प्राइज के लिए भारत के फैक्ट चेकर प्रतीक सिन्हा और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में जेल जा चुके मोहम्मद जुबैर के नामों का संभावितों की सूची में होने का उल्लेख किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
दूसरा धर्म अपनाने वालों को एससी का दर्जा देने पर विचार, केंद्र ने बनाया आयोग