सम्बंधित जानकारी
- जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?
- ओरेकल में हाहाकार: रातों-रात खत्म हुईं 12,000 कर्मचारियों की JOB, क्या 'AI' खा रहा है आपकी नौकरी?
- जनरेटिव AI क्या है, सस्ता या मुफ्त जनरेटिव एआई घाटे का सौदा, जानिए कई सवालों के जवाब
- आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा
- UN में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...
AI Toys का बढ़ता चलन, 3 साल के बच्चों के लिए Chatbot टेडी बियर कितने सैफ
आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से बच्चों के खिलौनों की दुनिया में भी प्रवेश कर रहा है। AI टॉयज को लेकर दुनियाभर में बहस तेज हो गई है। ChattyBear नाम का एक मुलायम भूरे रंग का टेडी बियर सुर्खियों में है, जो हर बातचीत की शुरुआत "Hello, my buddy!" कहकर करता है।
अब यह सिर्फ कल्पना की बात नहीं रह गई है। ChattyBear नई पीढ़ी के AI आधारित खिलौनों का हिस्सा है, जो बच्चों को कहानियां सुना सकता है, उनकी रुचियों पर बातचीत कर सकता है, खेल खेल सकता है और यहां तक कि दुनिया में चल रही घटनाओं पर भी चर्चा कर सकता है।
ये हाई-टेक खिलौने ChatGPT जैसे जनरेटिव AI इंजन से संचालित होते हैं और अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। कंपनियां इन्हें तीन साल तक के छोटे बच्चों के लिए शैक्षणिक विकास और नए तरह के मनोरंजन का माध्यम बताकर प्रचारित कर रही हैं।
इन AI खिलौनों को स्क्रीन टाइम के विकल्प के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी कम उम्र के बच्चों के लिए ऐसे चैटबॉट आधारित खिलौनों के इस्तेमाल से गोपनीयता, भावनात्मक जुड़ाव और गलत जानकारी जैसे कई जोखिम भी पैदा हो सकते हैं। Edited by : Sudhir Sharma
