मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. A Pakistani man in Birmingham abuses an elderly Indian lady
Written By
Last Modified: सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (14:08 IST)

नफरत से भरे पाकिस्तानी युवक ने भारतीय बुजुर्ग महिला से की बदसलूकी, वीडियो वायरल

नफरत से भरे पाकिस्तानी युवक ने भारतीय बुजुर्ग महिला से की बदसलूकी, वीडियो वायरल - A Pakistani man in Birmingham abuses an elderly Indian lady
कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान में तनाव चल रहा है। विदेशों में रहने वाली भारतीय भी पाकिस्तानी लोगों की हरकतों का शिकार हो रहे हैं।
 
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान का एक युवक बुजुर्ग भारतीय महिला से बदतमीजी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पाकिस्तानी लड़का उम्रदराज महिला से बर्मिंघम छोड़ने को भी कह रहा है।
 
ब्रिटेन के इस वीडियो को मशहूर ब्रिटिश पत्रकार और विचारक डेविड वेंस ने अपने आधिकारिक ट्‍विटर हैंडल पर शेयर किया है। इससे पहले भी विदेशी जमीन पर कश्मीर मुद्दे पर भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों के बीच तू-तू मैं-मैं की घटनाएं सामने आई थीं।
 
पिछले दिनों कुछ पाकिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग पर पत्थरबाजी और अंडे फेंके थे। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
 
वेंस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- यह देखिए। इसे असहनशीलता कहते हैं। बर्मिंघम, इंग्लैंड में यह पाकिस्तानी नागरिक है।

वो एक बुजुर्ग भारतीय महिला के साथ बदतमीजी कर रहा है। युवक यह कह रहा है कि यह महिला बर्मिंघम में नहीं रह सकती। वो ये भी कहता है कि वो कश्मीर की लड़ाई व्यक्तिगत रूप से भी लड़ेगा। यह चौंकाने देने वाली नफरत है।
 
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। यूजर्स ने पाकिस्तानी युवक की हरकत पर ऐतराज जताया है। ब्रिटिश लोगों ने भी इस वीडियो पर कमेंट किए हैं।

जॉन मर्सियर नाम के एक यूजर ने लिखा है कि आप (पाकिस्तानी युवक) खुद हमारे देश में रह रहे हैं। आपको यह अधिकार किसने दिया कि किसी देश के नागरिक को उसके देश लौटने को। 
 
एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- देर किस बात की है। वीडियो बड़ा सबूत है। पुलिस को तुरंत इस युवक को गिरफ्तार करना चाहिए।
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा इनामी डकैत बबुली कोल मारा गया, एक साथी भी ढेर