शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों से संघर्ष, 7 तालिबानी आतंकी ढेर
Written By
Last Modified: शनिवार, 25 जनवरी 2020 (18:56 IST)

अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों से संघर्ष, 7 तालिबानी आतंकी ढेर

Afghanistan | अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों से संघर्ष, 7 तालिबानी आतंकी ढेर
गजनी। अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में शनिवार को सुरक्षाबलों और तालिबान आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में 7 आतंकवादी मारे गए। तालिबान समूह ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

सेना ने एक बयान में शनिवार को बताया कि अंडार जिले के नैने गांव में सुबह में सुरक्षाबल के जवानों और तालिबान आतंकवादियों के बीच संघर्ष शुरू हुआ, जिसमें 7 आतंकवादी मारे गए और अन्य आतंकवादी भागन में कामयाब रहे।

सेना ने बयान में यह भी बताया कि गोलीबारी में 2 से अधिक और आतंकवादियों को गोली लगी है। सुरक्षाबल आतंकवादियों का पीछा कर रहे हैं। तालिबान समूह ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
ये भी पढ़ें
आखिर सांप की किस प्रजाति से चीन में पसर रहा ‘कोरोनावायरस’