बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 46 killed in fire in Taiwan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (15:52 IST)

ताइवान में भीषण आग, 45 से ज्यादा लोगों की मौत, दर्जनों झुलसे

ताइवान में भीषण आग, 45 से ज्यादा लोगों की मौत, दर्जनों झुलसे - 46 killed in fire in Taiwan
ताइपे। दक्षिणी ताइवान में 13 मंजिला एक आवासीय इमारत में बृहस्पतिवार को आग लग जाने से 46 लोगों की मौत हो गई और करीब 41 अन्य झुलस गए।
 
काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि आग तड़के करीब 3 बजे लगी। आग बेहद भीषण थी, जिससे इमारत की कई मंजिलें जलकर खाक हो गईं। ताइवान के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना में 46 लोगों की मौत हो गई और करीब 41 अन्य झुलस गए।
 
वहीं, दमकल विभाग के प्रमुख ली चिंग-सिउ ने पत्रकारों को बताया कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और उनके शव मुर्दाघर भेज दिए गए हैं। वहीं, 55 लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, जिनमें से 14 लोगों ने दम तोड़ दिया। ताइवान में मौत की आधिकारिक पुष्टि सिर्फ अस्पताल में ही होती है।
 
दमकलकर्मी तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने तड़के तीन बजे एक विस्फोट की आवाज सुनी थी। आधिकारिक बयान के अनुसार, इमारत 40 साल पुरानी थी, जिसकी निचली मंजिल पर दुकानें थी और ऊपर अपार्टमेंट थे। (फाइल फोटो)
 
ये भी पढ़ें
इतना बड़ा था इस शख्‍स का पेट, लोग कहने लगे ‘प्रेग्‍नेंट’ हो, ऑपरेशन में सामने आई ‘चौंकाने वाली वजह’