गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. नेपाल में 6 घंटे के भीतर 2 बार महसूस किए गए भूकंप के झटके
Written By
Last Modified: गुरुवार, 21 मई 2020 (14:55 IST)

नेपाल में 6 घंटे के भीतर 2 बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake | नेपाल में 6 घंटे के भीतर 2 बार महसूस किए गए भूकंप के झटके
काठमांडू। नेपाल में गुरुवार को 6 घंटे के भीतर मध्यम तीव्रता के 2 भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की वजह से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पहला झटका तड़के 2.45 बजे पूर्वी नेपाल के दूरस्थ धारचूला जिले में महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई।
इसके बाद 3.4 की तीव्रता का दूसरा झटका सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर काठमांडू के 15 किलोमीटर पूर्व में भक्तपुर जिले में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जिले के अनंतालिंगेश्वर इलाके में था। काठमांडू शहर के आस-पास भी कुछ झटके महसूस किए गए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोना कैरियर बने प्रवासी मजदूर, यूपी बिहार और मध्यप्रदेश से Ground Report