गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 14 miners killed in coal mine collapse in China
Written By
Last Updated : रविवार, 6 मार्च 2022 (16:58 IST)

चीन में कोयले की खदान ढहने से 14 खनिकों की मौत

चीन में कोयले की खदान ढहने से 14 खनिकों की मौत - 14 miners killed in coal mine collapse in China
बीजिंग, दक्षिण पश्चिम चीन में 10 दिन पहले कोयले की एक खदान के ढहने से उसमें फंस गए, जिससे 14 खनिकों की मौत हो गई है। मीडिया ने रविवार को यह खबर दी।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, खनिकों के शव निकालने के बाद रविवार दोपहर को बचाव अभियान खत्म कर दिया गया। गुइझोऊ प्रांत में 25 फरवरी को कोयले की खदान की छत ढहने के बाद उसमें खनिक फंस गए थे।
 
मीडिया की खबर के मुताबिक, बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि जहां खदान की छत ढही थी, वह स्थान खदान के प्रवेश से करीब तीन किलोमीटर दूर था। दुर्घटना की आगे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
Russia Ukraine War: अमेरिका- पोलैंड के बीच बड़ी डील! युद्ध के लिए यूक्रेन को मिलेंगे लड़ाकू विमान