गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 12 women killed in gold mine collapse in Indonesia
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (12:37 IST)

इंडोनेशिया में स्वर्ण खदान धसकने से 12 महिलाओं की मौत, 2 घायल

इंडोनेशिया में स्वर्ण खदान धसकने से 12 महिलाओं की मौत, 2 घायल - 12 women killed in gold mine collapse in Indonesia
मेडन (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर सोने के अवैध खनन अभियान के दौरान भूस्खलन हो गया जिसके चलते करीब 12 महिलाएं कई टन मिट्टी के नीचे दब गई जिनके शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
स्थानीय पुलिस प्रमुख मार्लोन राजगुकगुक ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा के मांडैलिंग नेटाल जिले के एक दूरदराज के गांव में एक छोटी और अनधिकृत सोने की खदान में लगभग 14 महिलाएं गुरुवार को 2 मीटर (6.5 फीट) गहरे गड्ढे में सोने की तलाश कर रही थीं तभी भूस्खलन ने आसपास की पहाड़ियों को हिला दिया और वे सभी महिलाएं उसकी मिट्टी के नीचे दब गईं।
 
राजगुकगुक ने बताया कि 2 घंटे तक चले तलाशी एवं बचाव अभियान में 2 घायल महिलाओं को बचा लिया गया और 12 अन्य महिलाओं के शवों को मलबे से निकाला गया। अधिकारियों ने क्षेत्र में सोने के अवैध गड्ढों को बंद कर दिया है, जहां से गुरुवार को हुए भूस्खलन से पहले तक ग्रामीण पारंपरिक तरीके से सोना निकालते थे।
ये भी पढ़ें
स्वच्छता से इंदौर ने जीता केजरीवाल का दिल, कही बड़ी बात