शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 11 people including 3 killed in shooting in Johannesburg South Africa
Last Updated :जोहान्सबर्ग , रविवार, 21 दिसंबर 2025 (11:42 IST)

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, 3 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

South Africa
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक शख्स ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की है। ऑस्ट्रेलिया के बाद गोलीबारी की इस तरह की खबर सामने आई है। मीडिया खबरों के अनुसार इसमें करीब 20 लोगों को गोलियां लगी हैं। घायलों में से 11 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 3 बच्चों की मौत हो गई है। हमलावर अज्ञात बंदूकधारी थे, जो फायरिंग करके फरार हो गए हैं। एक महीने में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। 
अब तक की जांच में हमला करने के पीछे का उद्देश्य अभी तक पता नहीं चला है। गौतेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली के मुताबिक हमला जोहान्सबर्ग शहर से 40 किलोमीटर (25 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम दिशा में बसे बेकर्सडेल इलाके में हुआ है। 
अज्ञात बंदूकधारियों ने सोने की खदानों के पास बसी एक बस्ती में रहने वाले लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की है। घायलों के मुताबिक उन्होंने हमलावरों को देखा है, जिन्होंने उन पर पीछे से गोलियां बरसाईं। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
एयर कंडीशनर के लोगो में Gold, सोशल मीडिया पर मैसेज से मचा हड़कंप, जानिए क्या है सच