शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 1 person killed, 11 injured in US firing in Minneapolis
Written By
Last Modified: रविवार, 21 जून 2020 (22:55 IST)

अमेरिका के मिनियापोलिस में गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत, 11 लोग घायल

अमेरिका के मिनियापोलिस में गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत, 11 लोग घायल - 1 person killed, 11 injured in US firing in Minneapolis
मिनियापोलिस। अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
मिनियापोलिस पुलिस ने पहले कहा था कि 10 लोगों को गोली मारी गई है और उन्हें गंभीरता के अलग-अलग स्तर की चोटें आई हैं, लेकिन बाद में पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की जानकारी दी।
 
मारे गए व्यक्ति की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है और फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी के इस मामले में किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं।
 
मिनियापोलिस पुलिस ने शुरुआत में एक ट्वीट करते हुए लोगों को अपटाउन मिनियापोलिस इलाके में न जाने की सलाह दी थी। इस इलाके में कई बार एवं रेस्तरां हैं। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में एक थिएटर और एक अन्य दुकान की खिड़कियों पर गोलियों के निशान लगे दिखाई दे रहे हैं।
 
फेसबुक पर पोस्ट किए गए लाइव वीडियो में लोगों के चीखने की आवाजें सुनी जा सकती हैं। फुटपाथ पर पड़े पीड़ितों के आस-पास कुछ लोग एकत्रित दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारी साइकिलों पर आते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल ले जाए जाने के बाद फुटपाथ पर खून के छीटें देखे जा सकते हैं।
 
यह इलाका मिनियापोलिस वाणिज्यिक क्षेत्र से करीब 5 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है, जहां मिनियापोलिस पुलिस की हिरासत में 25 मई को जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दंगे भड़क उठे थे।
 
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस Live Updates : स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल 3 महीने बाद खत्म