शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By WD

इराक में समलैंगिकों की हत्याएँ

इराक में समलैंगिकों की हत्याएँ -
-वेबदुनिया डेस्क
इराक में राजधानी के शिया बहुल क्षेत्र सद्र सिटी में एक अज्ञात गुट ने पोस्टर्स लगाए हैं, जिनमें कहा गया है कि इस पोस्टर में नामित लोगों की हत्या कर दी जाएगी क्योंकि ये लोग संदिग्ध रूप से समलैंगिक हैं। 'ब्रिगेड्‍स ऑफ द राइटियस' के नाम से जारी इन पोस्टरों में नामित लोगों को चेतावनी दी गई है कि 'दुष्कर्मियो, हम तुम्हें दंडित करेंगे'।

इन पोस्टरों के बाद वे लोग गायब बताए जाते हैं जिनके नाम इन पोस्टरों में हैं। इन पोस्टरों के पास किसी ने लाल रंग से लिख दिया है कि 'पिल्लो, हम तुम्हें पकड़ ही लेंगे'। इराकी में पिल्ला शब्द समलैंगिक के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इससे पुलिस ने सद्र सिटी में तीन पुरुषों के शव बरामद किए थे जो कि गोलियों से छलनी थे, जिन्हें कथित तौर पर समलैंगिक बताया गया। इनमें से दो के शरीर पर नोट भी चिपके थे और इन्हें दुष्कर्मी बताया गया था।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सद्र सिटी के बाहरी भाग में दो लड़कों के शव बरामद किए गए थे। सोलह और अठारह वर्ष के इन लड़कों को मारे जाने से पहले उनके हाथ पैर तोड़ दिए गए थे।

इस्लाम में समलैंगिकता पर रोक है और अरब समाज में इसे घृणित समझा जाता है मध्य पूर्व के कई देशों में यह अवैध भी है। हालाँकि इराक में ऐसा कोई कानून नहीं है, लेकिन धार्मिक गुट ऐसे मामलों पर फतवे जारी करते हैं या कथित लोगों को दंडित करते हैं।