बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: कुआलालंपुर (वार्ता) , शनिवार, 8 मार्च 2008 (21:43 IST)

मलेशियाई हिन्दू नेता चुनाव हारे

मलेशियाई हिन्दू नेता चुनाव हारे -
मलेशिया के सत्ताधारी गठबंधन में शामिल हिन्दू बहुल पार्टी मलेशियन इंडियन कांग्रेस (एमआईसी) के अध्यक्ष एस. सामीवेलु देश के आम चुनावों में अपनी पारंपरिक सीट से पराजित हो गए हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी बरनामा ने बताया कि वह लगभग 30 वर्षों से इस सीट से चुनाव जीतते चले आ रहे थे तथा वह कैबिनेट में भी 30 वर्षों से मंत्री रहे हैं।

पिछले वर्ष हिन्दू समुदाय के लोगों द्वारा बराबर के हक की माँग को लेकर शुरू हुए आंदोलन के बाद समुदाय के लोग सामीवेलु की भूमिका से नाराज थे। हाल ही में एक सार्वजनिक समारोह में उनके साथ कुछ युवकों ने दुर्व्यवहार भी किया था।