सम्बंधित जानकारी
- Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान
- ईरान-इजराइल युद्ध से हिला बाजार: सेंसेक्स 1800 अंक टूटा, निवेशकों के 14 लाख करोड़ डूबे
- लोकसभा में पीएम मोदी बोले: युद्ध के बीच 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित लौटे, तेल-खाद्यान्न का पूरा इंतजाम
- युद्ध के बीच सोना-चांदी धड़ाम: गोल्ड 13,000 और सिल्वर 22,000 से ज्यादा टूटा, तेल संकट का असर
- शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 1400 से ज्यादा टूटा, क्या करें निवेशक?
Video: तेल अवीव के आसमान में हजारों कौवों का झुंड, क्या ये कयामत का संकेत है? जानिए सच
इज़राइल की राजधानी तेल अवीव के आसमान में झुंड बनाकर उड़ते हुए हज़ारों कौवों का फुटेज सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इसके चलते शहर के ऊपर आसमान काला-सा हो गया है। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह के कयास और डर का माहौल देखा गया है। कुछ लोग इसे अजीबोगरीब प्राकृतिक घटना मान रहे हैं तो कुछ इसे किसी आने वाले संकट से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है इसको लेकर संशय है।
यूक्रेन: कीव में भी नजर आया था ऐसा नजारा: कहा जा रहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में भी 2023 में इसी तरह से हजारों पक्षियों के झुंड का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद वहां पर रशिया के द्वारा भारी बमबारी की गई थी।
क्या कयामत होने वाली है शुरू?
यह फुटेज तेल अवीव के घनी आबादी वाले इलाके में उड़ते हुए हज़ारों पक्षियों का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह के कयास और डर का माहौल देखा गया है। यह वायरल वीडियो 2026 में हुए तेल अवीव पर हमलों और विरोध प्रदर्शनों YouTube के दौरान की रिपोर्टों से जुड़ा माना जा रहा है।
चूंकि इजराइल और मिडिल ईस्ट में तनाव (युद्ध जैसी स्थिति) चल रहा है, इसलिए सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे 'कयामत का संकेत' या 'अपशकुन' कहना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि पक्षियों को आने वाली किसी बड़ी आपदा का आभास हो गया है। कुछ दावों में इसे 'ईश्वरीय चेतावनी' भी बताया गया। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि तेल अवीव पर कोई बड़ी आपदा आने वाली है। लोगों में इसको लेकर भय का माहौल है।
कई दर्शकों ने टिप्पणी की कि "यह एक बुरा संकेत है"; कुछ यूज़र्स ने इसे बाइबिल में युद्ध और विनाश के चित्रण से जोड़ा। क्या सच में न्याय का दिन आ गया है? इन तस्वीरों के सामने आने के बाद, कुछ यूज़र्स ने टिप्पणी करते हुए इस स्थिति को धार्मिक ग्रंथों से जोड़ा। बाइबिल में, खासकर 'रेवेलेशन' (Revelation) जैसे प्रलय से जुड़े ग्रंथों में, युद्ध, विनाश और मौतों के बाद मुर्दाखोर पक्षियों (कौए, गिद्ध) के प्रकट होने का ज़िक्र मिलता है। इसलिए, कुछ पोस्ट्स में इन तस्वीरों को एक "बुरा शगुन" माना गया।
Footage showing thousands of crows flying across the Tel Aviv skyline is going viral!
— The AI Robot Guy on X (@HousebotGuy) March 25, 2026
This is considered by many to be a "harbinger of doom” as it is often followed by total catastrophe.
An extremely rare sight that no country ever wants to see. pic.twitter.com/F5iqHHYgNO
यह भी है एक कारण:
1. कई लोगों का मानना है कि लगातर बज रहे सायरन और हो रहे धमाकों के चलते शहर भर के पक्षियों में बेचैनी फैल गई है जिसके चलते वे एक साथ आसमान में नजर आने लगे हैं। आप जनता तो सायरन बजने के बाद अपने शेल्टर में चली जाती है लेकिन पक्षी कहां जाए?
2. विशेषज्ञों का कहना है कि शहर के ऊपर झुंड में उड़ते कौओं के पीछे मौसमी या पर्यावरणीय कारण हो सकते हैं; उनका सुझाव है कि ऐसी तस्वीरें सीधे तौर पर किसी असाधारण स्थिति का संकेत नहीं हो सकतीं।
3. आज के दौर में कोई भी असामान्य दृश्य तेजी से वायरल हो जाता है। लोगों को न्यूज से ज्यादा अफवाहों पर भरोसा ज्यादा रहता है। ऐसे में लोग बिना पूरी जानकारी के उसे रहस्यमयी या डरावना रूप दे देते हैं।
'कयामत का संकेत' जैसी बातें भी इसी कारण तेजी से फैलती हैं।
सितंबर 2025 में भी वायरल हुआ था वीडियो:
कहा जा रहा है कि सितंबर 2024 के अंत और अक्टूबर 2024 की शुरुआत में तेल अवीव (इजराइल) के आसमान से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे, जिनमें पक्षियों (कौवों या काले पक्षियों) का एक विशाल झुंड आसमान में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा था। यह वीडियो फिर से वायरल किया जा रहा है।
वीडियो की सत्यता
वायरल हो रहे कुछ वीडियो पुराने भी माने जा रहे हैं, जिन्हें वर्तमान तनावपूर्ण स्थितियों से जोड़कर दोबारा शेयर किया गया। हालांकि, तेल अवीव में पक्षियों के ऐसे झुंड दिखना कोई नई बात नहीं है, यह वहां की एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से यह केवल पक्षियों का प्रवास (Migration) है। इसे किसी कयामत या आपदा के संकेत के रूप में देखना केवल सोशल मीडिया की अटकलें हैं। प्रत्येक धर्म में कयामत या प्रलय को लेकर किवदंति चली आ रही है लेकिन वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।
