गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Hollywood horror films ghost
Written By

हॉरर फ‍िल्मों के सेट्स थे भूत-प्रेतों के अड्डे...!

हॉरर फ‍िल्मों के सेट्स थे भूत-प्रेतों के अड्डे...! - Hollywood horror films ghost
कभी-कभी वास्तविकता और कृत्रिमता का अंतर इतना कम हो जाता है कि आपके लिए दोनों में अंतर करना बहुत मुश्किल हो जाता है। दरअसल, हॉलीवुड की डरावनी फिल्मों में काम करने वाले सितारों के सामने कुछ ऐसी ही मुश्किल खड़ी हो गई थी।
हॉलीवुड की कुछ बेहद डरावनी फ‍िल्मों में काम करने वाले कलाकारों के अनुसार उन्होंने जो कुछ भी देखा या महसूस किया, उसे जानकर आप शायद हैरान रह जाएंगे। लेकिन यह उनके लिए भी हैरानीभरा था कि आखिर यह मेरा भ्रम था या कि वास्तविक अनुभव। फिल्म के सेट पर कलाकारों के साथ घटी घटना के कुछ रोचक किस्से जानिए अगले पन्ने पर....
 
अभिनेत्री हेली बेरी का पीछा कर रही थी ये मृत अभिनेत्री...
 
1. डोरोथी डांड्रिज पर बनी पहली फ‍िल्म : अमेरिकी-अफ्रीकी अभिने‍त्री डोरोथी डांड्रिज के जीवन पर बन रही फिल्म में हेली बेरी बतौर अदाकारा काम कर रही थी। जब हेली सेट पर जाती थी या काम करती थी तो उन्हें लगता था कि कोई प्रेतात्मा उनका पीछा कर रही है। जब उन्होंने पहली बार डोरोथी के गाउन को पहना, तब उनके साथ कुछ बहुत ही अजीबो-गरीब घटनाएं घटने लगीं। डोरोथी को ऑस्कर के लिए भी नामित किया गया था।
 
हेली ने 'इबॉनी मैगजीन' को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने अपने आप पानी के उबलने की आवाज सुनी। इसके साथ ही उन्होंने उस मृत अदाकारा की ड्रेस के सामने एक बेबी डॉल की ड्रेस को हवा में तैरते हुए देखा। जिसे देखकर हेली बुरी तरह रोने लगीं, क्योंकि वे काफी डर गई थीं।
 
अगले पन्ने पर जब डगलस के कंधे पर रखा किसी ने हाथ...
 
 
2.बिहाइंड द कैडलबरा Behind the Candelabra  इस नाम की फिल्म में हॉलीवुड के दो ‍चर्चित एक्टर्स माइकल डगलस और मैट डेमन काम कर रहे थे। ये दोनों ही बेहतरीन अदाकार और हैंडसम थे। अगर फिल्म में कहीं कोई गड़बड़ी हो तो वे इसे सुधारने में सक्षम थे। लेकिन उनके साथ एक ऐसी भूतिया घटना घटी जिससे वे परेशान हो गए। 
 
इस मामले के जानकार ने नेशनल इनक्वायरर को बताया था कि डगलस ने एक बार अपने कंधे पर किसी का हाथ महसूस किया, मगर पीछे देखने पर किसी को नहीं पाया। साथ ही उन्होंने किसी अदृश्य शक्ति के छींकने की आवाज और उससे निकली वाष्प को भी खुद पर महसूस किया। उन्हें ऐसा लगा था कि जहां वे शूटिंग कर रहे हैं, वहीं पर कोई पैरानॉर्मल मौजूदगी है।
 
अगले पन्ने पर इतिहास की सबसे शापित फिल्म...
 
 
3.द ओमेन (The Omen 2006) : इस फिल्म को हॉलीवुड के इतिहास की सबसे डरावनी और शापित फ‍िल्म माना जाता है। सन् 2006 में बनी इस फ‍िल्म के डायरेक्टर जॉन मूर भी बहुत दुर्भाग्य के शिकार रहे।

मूर बताते हैं कि एक प्रेत की छाया उनका दो दिनों तक पीछा करती रही और उसने कैमरे से उनके फुटेज को भी खराब कर दिया। इस फुटेज में 666 एरर नामक अनजान चीज लगातार आती रही जिसे कोई समझ नहीं सका। उल्लेखनीय है कि ईसाई धार्मिक पुस्तकों में 666 को शैतान की मौजूदगी माना जाता है। 

 
 
अगले पन्ने पर यूनिवर्सल स्टूडियो में स्टेज नंबर 28 का रहस्य...
 
4.यूनिवर्सल स्टूडियो universal studios hollywood हॉलीवुड का एक ऐतिहासिक स्टूडियो, जिसे यूनिवर्सल स्टूडियो कहा जाता है, वहां अधिकतर डरावनी फ‍िल्मों का निर्माण हुआ है। ऐसे में स्वाभाविक है कि वहां के किस्से भी बेहद रोचक और डरावने रहे होंगे। इसी स्टूडियों में है एक स्टेज नंबर 28...।
 
'द फैंटम ऑफ ऑपेरा' के लिए काम करने वाले सिक्यूरिटी गार्डों ने और प्रोडक्शन स्टाफ की बातों पर यकीन करें तो वे बताते हैं कि उन्होंने वहां कई काले साए मंडराते हुए देखे थे जिसमें से एक भूत कोई और नहीं लोन चेनी-फैंटम ही था।
 
 
जेनिफर कारपेंटर का पीछा करती थीं अज्ञात शक्तियां...
 
5. द एक्सोरसिज्म ऑफ एमिली रोज : इस फिल्म का भी अपना इतिहास है। इस फिल्म में जेनिफर कारपेंटर ने पिशाच से प्रभावित युवा लड़की का किरदार निभाया था, लेकिन उन्होंने इस बात को भी महसूस किया है कि इस वास्तविक कहानी पर बन रही फ‍िल्म में अदाकारी के दौरान उनका कुछ अज्ञात शक्तियां पीछा करती रही थीं।
 
वे बताती हैं कि उनका स्टीरियो प्लेयर अपने आप ही आधी रात को बज उठता था और पर्ल जैम के एलबम का गाना 'आई एम स्टिल अलाइव' बजने लगता। इससे यह पता लगता है कि सारी आत्माएं सिर्फ सेट्स तक ही नहीं रहना चाहती हैं, वे वास्तविकता में भी कलाकारों को प्रभावित करने लगती हैं। 
 
जिस स्टूडियों में मर गए 5 लोग उन्हीं पर बनाई जब फिल्म...
 
6.द घोस्ट ऑफ गुडनाइट लेन : वर्ष 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक ऐसे भूतिया स्टूडियो का जिक्र है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। प्रख्‍यात फिल्म निर्माता अलिन बिजान ने इस वास्तविक घटना से प्रभावित होकर उसी स्टूडियो में फ‍िल्म निर्माण करने की सोची। 
 
इस फ‍िल्म के कलाकारों ने अजीबोगरीब आवाजों को महसूस किया, साथ ही लाइट को चालू-बंद होते देखा और उन्होंने सीलिंग के पलस्तर को भी कई बार गिरते हुए देखा। इस फिल्म के कलाकारों में बिली जेन भी शामिल थे।
 
 
इस हॉरर फिल्म में शूटिंग के दौरान जब डर गए डायरेक्टर... 
 
7. द एक्सोरसिस्ट : इस फिल्म के डायरेक्टर विलियम फ्राइडकिन इस फ‍िल्म की शूटिंग के दौरान इतने डर गए थे कि उन्होंने लगातार पादरियों को बुलाकर इस जगह की शुद्धि करवाई, क्योंकि इससे पहले यहां कई दुर्घटनाएं घट चुकी थीं।

इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हॉरर फ‍िल्मों की सबसे कंट्रोवर्सियल और डरावनी फिल्मों में से एक थी यह फिल्म जिसने कई लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। 
 
इस फिल्म में काम करने वाली की जब मौत हो गई...
 
8. पैरमाउंट स्टूडियोज : हॉलीवुड शहर की सबसे पुरानी कब्रगाह के नजदीक बने इस स्टूडियो के साथ भी ढेरों डरावने किस्से जुड़े हैं। यहां काम करने वाले बैकस्टेज स्टाफ कहते हैं कि 'पोल्टरजीस्ट' फिल्म में काम करने वाली एक कलाकार कैटवॉक की 12 साल की उम्र में मौत हो गई थी।
 
वे बताते हैं कि वे आज भी इस स्टूडियो में कैटवॉक और बुरी तरह से हंसते-खिलखिलाते देखी जाती हैं। वैसे 'पोल्टरजीस्ट' का अर्थ भी है, ऐसी आत्माएं या असामान्य प्राणी, जो कि चिल्लाने की तेज आवाजें या चीजों को इधर ऊपर फेंककर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।   
 
यह भूत अभिनेत्री को गलत तरीके से छूता था...
 
9. द इनकीपर्स the innkeepers : इस हॉरर फिल्म के डायरेक्टर टी वेस्ट ने इस भूतिया होटल में शूटिंग के दौरान अजीबोगरीब महसूस किया था। उन्होंने लगातार दरवाजों को खुद ही बंद होते देखा। लाइटें जलते-जलते ही फूट जाया करती थीं और टीवी को भी यूं ही चालू-बंद होते देखा।
 
इस फ‍िल्म की अदाकारा सारा पैक्सटन ने कई बार महसूस किया कि कोई उन्हें आधी रात को बिस्तर में गलत तरीके से छू रहा है, जबकि जागने पर वहां कोई भी नहीं दिखता था।
 
अस्पताल में शूटिंग और भूत से सामना...
 
10.इनसाइट horror film insight : ऐसा माना जाता है कि आत्माओं के संपर्क में आना है तो ऐसे डरावनी जगहें चुननी चाहिए, जहां वे पहले से मौजूद होते हैं। बहुतों का मानना है कि ऐसा अस्पताल, जहां अधिक मौतें हुई हों, सबसे अच्छी जगह है।
 
डायरेक्टर रिचर्ड गबल का भी यही सोचना था। उनके अनुसार अस्पताल इतनी डरावनी जगह थी कि यहां चारों तरफ वे मौत को महसूस कर सकते थे। वे यह भी बताते हैं कि उनका प्रोड्यूसर एक बार 2 घंटे के लिए गायब हो गया। तब वहां रह-रहकर सारी लाइटें बंद हो जाया करती थीं जिससे वे सभी बहुत डर गए थे।