गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. hardknownfacts
Written By
Last Updated : गुरुवार, 25 फ़रवरी 2016 (12:01 IST)

ये 22 बातें जो आपको चौंका देंगी

ये 22 बातें जो आपको चौंका देंगी - hardknownfacts
दुनिया अजब गजब तथ्यों से भरी पड़ी है। क्या आप जानते हैं कि चांद पर सबसे पहले पेशाब किसने किया था? सबसे पहले कंडोम किस पदार्थ का बनाया गया? ऐसी कई बातें जो आपको चौंका देगी। पढ़िए 22 अजीब तथ्य।
 
1. 1923 में एक मरे हुए जोकी फ्रेंज हाएस ने मरने के बाद बेल्मोंट पार्क न्यूयोर्क में एक रेस जीती थी। 
 
रेस के दौरान दिल का दौर पड़ने से उसकी मौत हो गई परंतु उसका शरीर घोड़े पर रेस खत्म होने तक बना रहा। 
 
2. सबसे पुराने कंडोम को 1640 का माना जाता है। वह जानवरों और मछली की आंतों का बना हुआ था। 
 
3. फीमेल कंगारू के तीन वजाइना होते हैं। 
 
4. यूएस के मिंट ऑफिस को सिक्के की कीमत से दोगुना खर्च उन्हें बनाने में लगता है। 2013 में टैक्स देने वालों ने करीब 100 मिलियन डॉलर सिक्के बनने की कीमत के तौर पर गंवा दिए। 
 
5. लाइट हमेशा लाइट की स्पीड पर आगे नहीं बढ़ती। लाइट की सबसे कम रिकॉर्डेड स्पीड 38 एमपीएच है। 
 
6. कासु मार्जु नाम का सार्डिनियन चीज (पनीर) में जिंदा मैगोट (कीड़े) होते हैं। ये मैगोट 5 इंच तक 
 
उछल सकते हैं। इसलिए इस पनीर को खाने वाले को इसे इस तरह से पकड़ना पड़ता है कि ये कीड़े उछलकर आंख में न घुस जाएं।  
 
7. नाचने का बुखार 1518 में स्ट्रेस्बोर्ग में एक महीने तक चला। जिसमें सैंकड़ों लोग महीनेभर तक बिना किसी कारण के नाचते रहे। जिससे कुछ की मौत हो गई। 
 
8. व्हेल दुनिया की सबसे अकेली जीव होती है। यह करीब दो दशक तक साथी को आवाज लगाती है परंतु इसकी आवाज इतनी अलग होती है कि दूसरी व्हेल इन्हें समझकर उत्तर नहीं दे पातीं। 

7. नाचने का बुखार 1518 में स्ट्रेस्बोर्ग में एक महीने तक चला। जिसमें सैंकड़ों लोग महीनेभर तक बिना किसी कारण के नाचते रहे। जिससे कुछ की मौत हो गई। 
 
8. व्हेल दुनिया की सबसे अकेली जीव होती है। यह करीब दो दशक तक साथी को आवाज लगाती है परंतु इसकी आवाज इतनी अलग होती है कि दूसरी व्हेल इन्हें समझकर उत्तर नहीं दे पातीं। 
 
9. बज़ अल्ड्रीन ने चांद पर सबसे पहले पेशाब किया था। चांद पर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें पेशाब आ गया था। 
 
10.  फलों पर मंडराने वाले कुछ कीडें कुछ भी  पी नहीं सकते। 
 
11. दुनिया में सबसे लंबी दाड़ी वाले आदमी की मौत 1567 में अपनी दाड़ी के कारण ही हुई। उसने एक आग से बचने के चक्कर में भागते हुए अपनी दाड़ी पर पैर रख दिया था। 
 
12. नौवी शताब्दी में एक ब्रिटिश ऑफिसर सिगर्ड द माइटी  की हत्या एक सर कटे आदमी ने की। एक शत्रु का सिर सिगर्ड ने अपने घोड़े की सीट से बांध लिया था। परंतु रास्ते में इस मृत सिर से एक दांत सिगर्ड को गढ़ गया और इंफेक्शन से उसकी मौत हो गई। 
 
13. डच गांव गिथोर्न में कोई रोड नहीं हैं। इसकी इमारतें पूरी तरह से नहरों और पुलों के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। 
 
14. शक्तिशाली भूंकपों के कारण दिन हमेशा के लिए छोटे हो सकते हैं। भूंकपों के कारण पृथ्वी की अपनी धुरी पर घुमने के समय में अंतर आता है। 2022 में जापान में आए भूंकप के कारण दिन से 1.8 माइक्रोसेंकट घट गए थे। 2004 में सुमात्रा भूंकप के कारण दिन से 6.8 माइक्रोसेंकड कम हुए थे। 

15. अंटार्कटिका में एक ग्लैशियर है जिसे ब्लड फाल्स कहते हैं। इससे हमेशा लाल द्रव्य निकलता है जिससे ऐसा लगता है कि बर्फ के पहाड़ को खून निकल रहा है।
 
16. एफिल टॉवर की चोटी सूरज की दूसरी तरफ झुक जाती है। सूर्य की दिशा वाली धातु में गर्मी के कारण बढ़ाव होता है। जिससे यह करीब 7 इंच तक आगे बढ़ जाती है। 
 
17. अमेरिका के रॉय सुलिवन के नाम सबसे अधिक बार आसमान की बिजली झेलने का रिकार्ड है। 1942 से 1977 के बीच उन पर 7 बार बिजली गिरी और वह हर बार बच गए। उनकी मौत खुद की गोली लगने से हुई। 
 
 
18. इंसानी इतिहासे में सबसे लंबी म्यूजिकल पर्फोमेंस अभी भी जर्मनी के सेंट बर्चार्डी चर्च में चल रही है। इसकी शुरूआत 5 सितंबर 2001 में हुई थी जो 2640 तक चलती रहेगी। 
 
19. अमेरिका कनाडा के बॉर्डर पर एक ऑपेरा हाउस है। जहां स्टेज एक देश में है तो आधे दर्शक दूसरे देश में बैठते हैं। 
 
20. केट्ज़ेंक्लेवियर (केट पियानो) को बिल्लियों के इस्तेमाल से बनाया गया था। यह जर्मनी के स्कॉलर अथानासियस किर्चर ने डिजाइन किया था। इसमें बिल्लियों के पिंजरों की एक लाइन होती है जिन पिंजरों से अलग आवाज निकलती है। इसे बजाने के लिए बिल्ली के बिल्ली के नाखुन को उनकी पूंछ में गढ़ना पड़ता था। 
 
21. हंसने की महामारी करीब एक साल तक चली। 1962 में तंजानिया में यह शुरू हुई। हजारों लोग इससे प्रभावित हुए। इसके कारण एक स्कूल को बंद करना पडा। यह हंसी बिल्कुल मजे की नहीं थी। इसमें रोना, बेहोश होना, खुजली होना और दर्द भी शामिल थे। 
 
22. रोमन लोग अपने दांत साफ करने के लिए पेशाब का इस्तेमाल करते थे।