गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. प्रेरक व्यक्तित्व
  4. APJ Abdul Kalam quotes
Written By
Last Updated : मंगलवार, 28 जुलाई 2015 (15:20 IST)

डॉ. एपीजे कलाम के 10 विचार

डॉ. एपीजे कलाम के 10 विचार - APJ Abdul Kalam quotes
भारत में 'मिसाइल मैन' के नाम से विख्यात पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन संघर्षों और सफलता की अनूठी मिसाल है। उन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद वह कर दिखाया जिसका सपना देखना भी किसी साधारण इंसान के लिए मुश्किल है। डॉ. कलाम की सफलता उनकी गहन सोच का परिणाम थी। पढ़िए उनकी सोच को बयां करते उनके कुछ विचार।  
 
1. सपने पूरे हों, इसके लिए पहले उन्हें देखना जरूरी होता है। 
 
2.  आसमान की तरफ देखो। हम अकेले नही हैं। सारा जहां हमारा दोस्त है और सपने देखने और उन्हें पूरा करने वालों की मदद करता है।
 
3. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त होना है और खूबसूरत दिमाग वाले लोगों से भरना है तो समाज में तीन ऐसे लोग हैं जो ऐसा कर सकते हैं।  वे हैं पिता, माता और अध्यापक।
4. मैं अलग सोचने वाले युवा लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि जिनमें कुछ खोजने का, घूमने का, नामुमकिन को संभव करने का और समस्याओं को जीतने का दम है वे इस मार्ग पर चलना जारी रखें। 
 
5. अपने मिशन में कामयाब होने का सिर्फ एक ही रास्ता है, किसी भी काम को पूरी लगन के साथ करो। 
 
6. चलिए अपना आज कुर्बान करें ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल मिल सके। 

7. एक नेता वह होता है जिसकी एक सोच हो, जिसमें कुछ कर गुजरने का जज्बा हो। जो मुश्किलों में डरे नहीं।
बल्कि उसे यह पता हो कि समस्याओं का सामना कैसे किया जाए। सबसे महत्वपूर्ण, जो अपनी बात पर कायम रहे।
 
8. रचनात्मकता भविष्य में सफलता की कुंजी है और प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही शिक्षक बच्चों की रचनात्मकता को उभार सकते हैं।  
 
9. जब तक भारत दुनिया का सामना नही करता, उसकी कोई इज्जत नहीं करेगा। इस संसार में डर के लिए कोई जगह नही है। ताकत सिर्फ  ताकत का ही सम्मान करती है।  
 
10. मुश्किलों के बाद हासिल की हुई सफलता ही असली आनंद देती है।