बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. प्रेरक व्यक्तित्व
  4. 2021 top 10 Indian women who made India proud
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (18:01 IST)

Year Ending 2021 : साल 2021 में इन 10 महिलाओं ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया

Year Ending 2021 :  साल 2021 में इन 10 महिलाओं ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया - 2021 top 10 Indian women who made India proud
साल 2021 भी 2020 की तरह कठिन रहा है। लेकिन इरादे मजबूत हो, अथा मेहनत हो और सपनों को पूर्ण करने की जिजीविषा हो तो पत्थर हो या पहाड़ आपको कोई नहीं रोक सकता...लड़कियों की राह आज भी आसान नहीं है। अगर घर वाले आपके साथ तो समाज आपके साथ नहीं होता है ये सब छोटे-छोटे पत्थर होते हैं जो आपको आसानी से लक्ष्य तक नहीं पहुंचने देते। कहा जाता है वक्त बदल रहा है लड़के-लड़कियों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। जायज नहीं करना चाहिए तभी समानता आएगी। पर जब अपने लक्ष्य को हासिल किया जाता है तो बात कुछ ओर ही होती है..साल 2021 में इन 10 महिलाओं ने देश का मान बढ़ाया है... आइए डालते हैं एक नजर..ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए वह प्रेरणा बन सकें....


1.नीनी गुप्ता - नीना गुप्‍ता ने भारतीय गणितज्ञ के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं। साल 2021 में उन्हें एफाइन एलजेब्रिक ज्योमेट्री और कम्यूटेटिव ज्योमेट्री में उनके सराहनीय योगदान के लिए डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाली वह चौथी भारतीय बन गई हैं और दूसरी भारतीय महिला बन गई हैं। 

2.हरनाज कौर संधू - साल खत्म होने के पहले हरनाज कौर ने समूचे भारत देश का पूरी दुनिया में सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इजराइल के इलियट में आयोजित हुई मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता को जीतकर हरनाज़ ने ताज अपने नाम कर लिया। यह ताज जीतने वाली हरनाज तीसरी भारतीय हैं। इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने और उससे पहले 1994 में सुष्मिता सेन ने ये ताज जीता था।

3.लीना नायर - लीना नायर ने भारत का नाम रोशन किया है। लीना नायर को पॉपुलर लग्जरी ब्रांड शनेल (Chanel) के ग्लोबल सीईओ के पद पर नियुक्त किया गया है। वह इंटरनेशनल ब्रांड के ग्लोबल सीईओ का कार्यभार संभालेगी।

4.फाल्गुनी नायर - कई रूढ़िवादी  सोच को तोड़ते हुए आज महिलाएं अपने रास्ते खुद बना रही है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन रही है। ब्यूटी स्टार्टअप Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर इस साल बन गईं भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति। फाल्गुनी नायर के ब्यूटी स्टार्टअप का सालाना टर्नोवर लगभग 7 बिलियन डाॅलर है, जिसने उन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।

5.आरती डोगरा - कद आपका कितना भी छोटा या बड़ा हो लेकिन सोच उंची होना चाहिए तभी इंसान बड़ा बनता है। आरती डोगरा ने देश की सबसे कम हाइट की IAS अफसर बनकर आंखों के जाले साफ कर दिया। आरती डोगरा ने अपनी इस शारीरिक कमी को नजरअंदाज करते हुए अपना सपना पूरा किया। आरती को सराहनीय प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी सम्मानित कर चुके हैं।

6. मीराबाई चानू - भारत की शान बनी मीराबाई चानू ने देश के लिए मेडल जीतकर देश का मान बढ़ा दिया। कर्णम मल्‍लेश्‍वरी के बाद चानू दूसरी वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने यह ओलंपिक मेडल जीता। गौरतलब है कि साल 2018 में मीराबाई का एक एक्सीडेंट हो गया था जिसमें कयास लगाए गए थे कि वह दोबारा वेट लिफिंग कर पाएगी या नहीं। लेकिन फिर से लौटी और मेडल भी जीता..

7.पीवी सिंधु - देश में लड़कियों के लिए पीवी सिंधु आज प्रेरणा हैं। बैडमिंटन प्लेयर सिंधु ने साल 2021 में टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। वह एक मात्र भारतीय महिला हैं जिन्होंने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। सिंधू बहुत कम उम्र से बैडमिंटन खेल रही हैं।

8.अवनी लेखरा - अवनी लेखरा ने भले ही शारीरिक रूप से परफेक्‍ट नहीं है लेकिन इसके बावजूद टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। अवनी ने शूटिंग की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।

9.अंशु मलिक - 20 साल की अंशु मलिक ने इस साल सभी भारतीयों को सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। कुश्‍ती में सिल्वर मेडल जीता है। नॉर्वे में आयोजित यह कुश्‍ती वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में रिकॉर्ड बनाया है।

10.भूरी बाई - मप्र के झाबुआ की रहने वाली भूरी बाई को इस साल पद्मश्री से पुरस्कृत किया गया। बचपन से चित्रकारी की शौकिन भूरी बाई ने भील पेंटिंग को देश के साथ ही विदेशों में भी पहचान दिलाई है।