बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. road accident in indore 6 people killed
Written By
Last Updated : मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019 (11:03 IST)

इंदौर में भीषण सड़क दुर्घटना, 2 कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत

इंदौर में भीषण सड़क दुर्घटना, 2 कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत - road accident in indore 6 people killed
इंदौर। तेजाजी नगर थाना इलाके में रालामंडल के पास दो कारों की टक्कर के बाद 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खबरों के मुताबिक हादसे में 6 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
 
खबरों के अनुसार हादसे में मारे जाने वालों में सेना के एक अधिकारी और एक 4 वर्ष का बच्चा बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भयानक थी कि बड़ी मुश्किल से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं।
 
इसी दौरान आमने-सामने टकरा गई। वहां से गुजर रहे लोगों को इस टक्कर की तेज आवाज सुनाई दी। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।