1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Narmada pipeline burst lakhs of gallons of water flowed on the road
Last Updated : गुरुवार, 4 जून 2026 (17:41 IST)

महू में नर्मदा फेस-3 पाइपलाइन फटी, लाखों गैलन पानी सड़क पर बहा, गरीबी में आटा हुआ गीला

pani pipeline
इंदौर में लोग जल सकंट से परेशान हैं, ऐसे में नर्मदा लाइन फूटने से हालात और बिगड़ गए हैं। गुरुवार को महू के समीप नर्मदा लाइन फूट गई, जिससे लाखों गैलन पानी सड़क पर बह निकला। सड़के लबालब हो गईं। नजारा किसी नदी की तरह हो गया। चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत पंप बंद कराए और पानी के बहाव को रोका। सप्लाई बंद होने के कारण इंदौर में टंकियां भरने का काम भी प्रभावित हुआ और इसका असर शुक्रवार को शहर में होने वाली जलापूर्ति पर पड़ सकता है।

यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे गैरिसन ग्राउंड के पास हुई। जहां नर्मदा फेस-3 की मुख्य पाइपलाइन ही फट गई। पाइपलाइन फटने से हजारों गैलन पानी तेज दबाव के साथ सड़क पर बहने लगा, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर करीब आधा किलोमीटर तक पानी फैल गया था।

इसके बाद खुदाई कर लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया। तेज बहाव के कारण पानी कुछ दुकानों और एक बैंक में भी घुस गया। लाइन फूटने के कारण सड़क के लगभग आधा किलोमीटर हिस्से में नदी जैसा नजारा देखने को मिला। अधिकारियों का कहना है कि यह लाइन नर्मदा तृतीय चरण की थी। इसी लाइन से महू में भी जलापूर्ति होती है। सामान्य दिनों में शहर की टंकियां चार से पांच मीटर तक भरी जाती हैं, लेकिन अब उनमें केवल दो से तीन मीटर तक ही पानी भर पाएगा। इससे शहर की 60 से अधिक टंकियां प्रभावित होंगी।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
एक पेड़ मां के नाम : उत्तर प्रदेश लगाएगा 5 करोड़ पौधे, कुकरैल वन क्षेत्र से होगा शुभारंभ